Advertisement

सुबह पत्नी Katrina Kaif से दूरी बनाकर रखते हैं Vicky Kaushal, बोले 'पैनकेक और पराठे जैसी है मैरिड लाइफ'

Vicky Kaushal ने अपनी वाइफ Katrina Kaif को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो सुबह उठते हैं तो कैटरीना से दूर रहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उन दोनों का रिश्ता पैनकेक-पराठे की तरह है.

सुबह पत्नी Katrina Kaif से दूरी बनाकर रखते हैं Vicky Kaushal, बोले 'पैनकेक और पराठे जैसी है मैरिड लाइफ'

Vicky Kaushal-Katrina Kaif

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी नजर आई हैं. इसी बीच विक्की फिल्म के प्रमोशन को लेकर कई शोज और इवेंट में शामिल होते रहते हैं जहां उनकी पत्नी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की चर्चा जरूर हो जाती है. एक्टर भी अपनी वाइफ के बारे में काफी कुछ कहते रहते हैं.  

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि वो सुबह उठते ही कैटरीना कैफ से दूर रहना पसंद करते हैं. जी हां, NewsTak को दिए एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कहा, 'जब मैं और कैटरीना सुबह उठते हैं तो हम बिल्कुल अलग होते हैं क्योंकि मैं सुबह उठता हूं, कॉफी पीता हूं और नाश्ते के बाद ही किसी तरह की चर्चा में शामिल होता हूं. वहीं कटरीना सुबह उठते ही पूरी एनर्जी से भर जाती हैं और किसी भी काम में आसानी से लग जाती हैं लेकिन मैं उस चर्चा से बचने की कोशिश करता हूं.'

'पराठे की पैनकेक जैसी है मैरिड लाइफ'

इस दौरान विक्की ने ये भी बताया कि कैटरीना से उनकी शादी होना वैसा ही है जैसे पराठे की पैनकेक से शादी होना. कैटरीना के बारे में बात करते हुए जब विक्की से पूछा गया कि उनकी पत्नी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहती हैं तो क्या वो पराठा खाना पसंद करती हैं.

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने फैंस की भारी डिमांड पर फिर बनाया ऐसा वीडियो, पहले भी रातोंरात बटोरे थे कई मिलियन व्यूज

इसपर एक्टर ने कहा कैटरीना को अपनी सास का बनाया हुआ पराठा खाना बहुत पसंद है. उन्होंने न्यूज तक से कहा, 'हमारी शादी वैसी ही है जैसे पराठे से पेनकेक्स की हुई हो. उन्हें पेनकेक्स पसंद हैं, मुझे पराठे बहुत पसंद हैं. वो पराठे भी खाती हैं. उन्हें मॉम के हाथ के पराठे बहुत पसंद हैं.'

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal से फैंस ने वाइफ Katrina Kaif को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, सुन शर्म से लाल हुए एक्टर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement