Advertisement

Sam Bahadur First Review: रुला देगी असली आर्मी हीरो की कहानी, जानें विक्की कौशल इंप्रेस कर पाए या नहीं

Sam Bahadur First Review: विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' आर्मी के रियल लाइफ हीरो की जिंदगी पर आधारित है.

Latest News
Sam Bahadur First Review: रुला देगी असली आर्मी हीरो की कहानी, जानें विक्की कौशल इंप्रेस कर पाए या नहीं

Vicky Kaushal Film Sam Bahadur First Review

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिसंबर के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर साल का आखिरी लेकिन सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है. रणबीर कपूर की 'एनिमल' के साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) भी 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में विक्की कौशल रियल लाइफ आर्मी हीरो सैम मानेकशॉ का रोल निभाते दिखाई देंगे. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विक्की कौशल को जमकर तारीफें मिल रही थीं. वहीं, अब इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है जिसमें फिल्मी जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं. रिलीज के एक दिन पहले इसका पहला रिव्यू (Sam Bahadur First Review) भी सामने आ गया है.

विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख जैसे स्टार्स से सजी फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग दो दिन पहले ही रखी गई थी. इस दौरान कई सेलेब्रिटीज फिल्म देखने आए और स्टार्स ने 'सैम बहादुर' को रिव्यू दे दिया है. अभिषेक बच्चन, सुभाष घई, रश्मिता मंदाना जैसे सेलेब्स ने पोस्ट कर बताया है कि ये फिल्म आखिर कैसी है. ये भी पढ़ें- Sam Bahardur के लिए विक्की नहीं इस एक्टर को कास्ट करना चाहती थीं मेघना गुलजार, जानें पूरी बात

अभिषेक बच्चन ने लिखा- 'कल रात मैंने सैम बहादुर देखी. फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने इतना कुछ किया है, इतना कुछ हासिल किया. मेरी फेवरेट मेघना गुलजार ने जितनी खूबसूरती से सबकुछ दर्शाया है वो कमाल है. भारत के महान बेटों में से एक की कहानी पर्दे पर दिखाना बड़ी जिम्मेदारी है. मेरे वीर, विकी कौशल तुम्हारे बारे में क्या कहूं, तुमने हम सबके लिए एक बेंचमार्क सेट कर डाला है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं- शाबाश स्वीटी'.

फिल्ममेकर सुभाष घई ने पोस्ट में लिखा- 'जब एक स्टार आपको ये मानने पर मजबूर कर दे कि वो स्टार नहीं है बल्कि वो स्क्रीन पर दिखने वाला किरदार है. #VICKY KAUSHAL ने मुझे महसूस करवाया कि मैं जनरल मानेकशॉ से मिल रहा हूं उसकी आंखों और बॉडी लैंग्वेज को फिल्म के जरिए देख रहा हूं'.

यहां तक कि जिस फिल्म के साथ 'सैम बहादुर' क्लैश करने जा रही है, 'एनिमल' की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी तारीफें देखते हुए पोस्ट कर डाला. उन्होंने लिखा- 'विक्की कौशल जी, कल रिलीज होने जा रही सैम बहादुर के लिए शुभकामनाएं. आपकी फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement