Advertisement

बॉलीवुड इंडस्ट्री को फिर लगा बड़ा झटका, नहीं रहे मशहूर गीतकार Dev Kohli, लिख चुके हैं कई सुपरहिट गाने

दिग्गज गीतकार और कवि Dev Kohli का शनिवार को मुंबई में 80 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने कई सुपरहिट गाने लिखे हैं जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

Latest News
बॉलीवुड इंडस्ट्री को फिर लगा बड़ा झटका, नहीं रहे मशहूर गीतकार Dev Kohli, लिख चुके हैं कई सुपरहिट गाने

 Dev Kohli passes away 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिग्गज गीतकार और कवि देव कोहली (Dev Kohli passed away) का लंबी बीमारी के कारण शनिवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और आज नींद में ही उनका निधन हो गया. 

देव कोहली के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने पीटीआई को बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण आज सुबह 4 बजे अंधेरी स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया. वह लगभग तीन महीने तक अस्पताल में थे, उन्हें 10 दिन पहले घर वापस लाया गया था. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान में किया जाएगा. 

देव कोहली बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों के गाने लिखने लिए जाने जाते हैं. उन्होंने करीब 100 फिल्मों के गाने लिखे हैं जिसमें मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूटआउट एंड लोखंडवाला और टैक्सी नंबर 9211 के गाने शामिल हैं. उन्होंने कई म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर के साथ काम किया जिसमें अनु स्वामी, राम लक्ष्मण, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद आदि शामिल हैं. 

पाकिस्तान में हुआ था जन्म 

2 नवंबर 1942 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे देव कोहली ने हिंदी फिल्मों के लिए लगभग 100 गाने लिखे. गीतकार का करियर 1969 में फिल्म गुंडा की रिलीज के साथ शुरू हुआ और 2013 तक चला. उनके कई फेमस गानों में बाजीगर का ये काली काली आंखें, हम आपके हैं कौन का माये नी माये और मैंने प्यार किया का आते जाते हंसते गाते शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, मशहूर एक्ट्रेस Seema Deo का निधन

आखिरी बार कंगना की फिल्म में लिखे थे गाने

उन्होंने आखिरी बार कंगना रनौत-स्टारर रज्जो के लिए गाने लिखे थे, जिसमें उत्तम सिंह का म्यूजिक था. ये फिल्म 10 साल पहले 2013 में रिलीज हुई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement