Advertisement

Padmini की बर्थ एनिवर्सिरी आज, तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी ही नहीं बल्कि रशियन फिल्म में भी किया काम

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री Padmini की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है. पद्मिनी ने ही साउथ की अभिनेत्रियों के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोले थे.

Padmini की बर्थ एनिवर्सिरी आज, तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी ही नहीं बल्कि रशियन फिल्म में भी किया काम

Padmini पद्मिनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  मेरा नाम जोकर, जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों में दिग्गज कलाकार राज कपूर (Raj Kapoor) के साथ काम कर चुकी साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री  पद्मिनी (Padmini) की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है. 12 जून, 1932 को तिरुवनन्तपुरम (Thiruvananthapuram) में जन्मी अदाकारा भरतनाट्यम डांसर भी थीं.  साउथ की इस एक्ट्रेस की गिनती हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली पहली अभिनेत्री में होती है. पद्मिनी ने ही साउथ की अभिनेत्रियों के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोले थे.

एक्ट्रेस करीब 275 फिल्मों में काम कर चुकीं. उन्होंने ना सिर्फ तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी बल्कि रशियन फिल्म में भी काम किया था. पद्मिनी की तुलना बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस वैजयंती माला से होती थी. 

साल 1948 में आई पहली हिंदी फिल्म

पद्मिनी ने साल 1948 में हिंदी फिल्म ‘कल्पना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.  वो ‘अफसाना’, ‘चंदा और बिजली’, ‘भाई-बहन’, ‘दर्द का रिश्ता’, ‘मस्ताना’, ‘रागिनी’, ‘अमरदीप’, ‘राजतिलक’, ‘परदेसी’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

पद्मिनी ने राजकपूर, एम जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर और देवानन्द जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ अपनी चर्चित जोड़ी बनाई है. हालांकि उन्होंने ज्यादा काम तमिल फिल्मों में ही किया. 

padmini sisters

बहनों के साथ किया अभिनय 

पद्मिनी की बड़ी बहन ललिता और छोटी बहन रागिनी भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. तीनों बहनों के 'त्रावणकोर सिस्टर्स' के नाम से भी जाना जाता था. देवानंंद  की एक फिल्म में पद्मिनी और उनकी छोटी रागिनी ने एक साथ काम किया. 

तमिल फिल्म 'थोथू ठोकी' में तीनों बहनों ने एक साथ अभिनय कर फिल्म को यादगार बना दिया था. तीनों ही बहनें भरतनाट्यम और कथकली डांसर थीं. 

ये भी पढ़ें: जब Nargis ने मीना कुमारी को कहा था- मौत मुबारक!

भारत-चीन युद्ध में आर्मी कैंप जाकर बढ़ाया था जवानों का हौसला 

कहा जाता है कि साल 1962 में जब भारत-चीन के बीच युद्ध हो रहा था तब पद्मिनी ने आर्मी कैंप जाकर जवानों का हौसला बढ़ाया था. वो सीमा पर डटे जवानों का मनोबल बनाए रखने के लिए बॉर्डर पर जाया करती थीं. वो आर्मी कैंप में डांस परफॉर्मेंस दिया करती थीं. उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुआ करती थी.

Padmini

राजनीति में भी आजमाया हाथ

पद्मिनी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट से 1966 और 1971 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था. 

1961 में की शादी 

साल 1961 में पद्मिनी ने डॉक्टर रामचंदन से शादी की थी, ये शादी अमेरिका में हुई थी. जिसके चलते वो कुछ वक़्त के लिए फिल्मों से दूर हो गई थीं. 

ये भी पढ़ें: ...जब Manto को उनके जिगरी दोस्त 'दादा मुनी' ने पहचानने से कर दिया था इंकार

2006 में ली अंतिम सांस 

साल 2006 में अभिनेत्री ने अंतिम सांसे ली, हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement