Advertisement

Vikram Gokhale Passes Away: नहीं रहे दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, 77 साल की उम्र में निधन

Vikram Gokhale Passes Away: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की खबर से फैंस सदमे में हैं.

Vikram Gokhale Passes Away: नहीं रहे दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, 77 साल की उम्र में निधन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्मी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है.  हिन्दी और मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) इस दुनिया में नहीं रहे. दिग्गज कलाकार पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. अब आखिरकार 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फिल्मी जगत में मातम पसर गया है. एक्टर के फैंस से लेकर तमाम बड़े सितारे उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

बता दें कि विक्रम गोखले पिछले 15 दीनों से पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती थे. एक्टर के फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे. इस बीच बीते 2 दिन पहले उनकी हालत गंभीर होने की खबरें सामने आईं. अभिनेता के दोस्त राजेश दामले ने भी उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि विक्रम की हालत नाजुक है और डॉक्टर्स उन्हें रिवाइव करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. एक्टर ने आज दोपहर अस्पताल में अंतिम सांस ली. 

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने इस वजह से बनाई थी फिल्मों से दूरी! एक्ट्रेस ने खोले दिल के राज 

कैसा रहा फिल्मी सफर?
विक्रम गोखले की गिनती बॉलीवुड के संजीदा अभिनेताओं में होती है. उन्होंने थिएटर, फिल्म, टीवी और नाटकों में कई उल्लेखनीय रोल निभाए हैं. एक्टर ने साल 1971 में आई फिल्म परवाना से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र 26 साल थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.  

विक्रम गोखले की यादगार फिल्मों में अग्निपथ, खुदा गवाह, प्रेम बंधन, इंसाफ, यही है जिंदगी, हम दिल दे चुके सनम, दे देनादन और बैंग बैंग जैसे तमाम नाम शामिल हैं. हिंदी और मराठी दोनों सिनेमा में उनका फिल्मी सफर शानदार रहा है. उन्होंने साल 2010 में मराठी फिल्म 'अनुमति' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. 2010 में आई मराठी फिल्म आघात के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की. विक्रम गोखले आखिरी बार अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी स्टारर 'निकम्मा' फिल्म में नजर आए थे. यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan को क्यों है मीडिया से नफरत? एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement