बॉलीवुड
मशहूर एक्ट्रेस Seema Deo का निधन हो गया. उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वो हिंदी ही नहीं मराठी सिनेमा का भी बड़ा नाम रही हैं.
डीएनए हिंदी: कोशिश, आनंद और कोरा कागज जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस सीमा देओ का निधन हो गया. 81 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है. वो हिंदी ही नहीं मराठी सिनेमा जगत का भी जाना माना नाम थीं. उन्होंने लगभग 80 हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था.
मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ती उम्र के कारण वो पिछले एक साल से बीमार थीं. उन्हें अल्जाइमर की बीमारी भी थी. सीमा पिछले कुछ समय से अपने बेटे अभिनय देव के साथ मुंबई के बांद्रा में रह रही थीं. गुरुवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
सीमा का असली नाम नलिनी सराफ था. मुंबई के गिरगांव में उनका बचपन बीता था. जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की तो पहले ही फिल्मी दुनिया में दुर्गा खोटे, सुलोचना, ललिता पवार जैसी एक्ट्रेसेस का दबदबा था. सीमा के फिल्मी सफर आसान नहीं था. उस समय समाज की बातों और नजरों को दरकिनार कर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा.
आसान नहीं था फिल्मी सफर
माना जाता है कि अपने स्कूल के दिनों से ही सीमा को डांस का काफी शौक था. वो कल्याणजी-आनंदजी के ऑर्केस्ट्रा में गाने गाती थीं. सिंगिंग और डांस के लिए उनके लगाव ने ही उन्हें सिनेमा की दुनिया की ओर खींच लिया. हालांकि उस समय सारस्वत गौड़ समुदाय की लड़कियों और महिलाओं का गाना-बजाना अपराध माना जाता था लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और मराठी नाम का जाना माना नाम बन गईं.
ये भी पढ़ें: कन्नड़ एक्टर Nithin Gopi का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
80 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
सीमा ने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1957 में मराठी फिल्म 'आलिया भोगसी' से डेब्यू किया था. इसके बाद वो जगजा बावर, मोलकारिन, यंदा दत्तु, या सुखन्नो या, सुवासिनी, हा माजा मार्ग एकला जैसी फिल्मों में नजर आईं.
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद में उनका रोल छोटा था पर लोग उन्हें पहचानने लगे थे. इसके बाद वो कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं जिसमें कोरा कागज, नसीब अपना अपना, संसार जैसी फिल्मों में नजर आईं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.