बॉलीवुड
Johnny Lever ने आज के कॉमेडियन पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि लोग बिना सोचे-समझे वेस्टर्न कॉमेडी की नकल करते हैं.
मशहूर एक्टर और कॉमेडिन जॉनी लिवर अपनी सटीक कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. वो भारत के चहेते कॉमेडियन में से हैं और आज भी लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने आजकल के कॉमेडिन पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि आज कल के एक्टर्स और कॉमेडियन्स हॉलीवुड से कॉपी कर रहे हैं. यही नहीं वो डबल मीनिंग और अश्लील चुटकुले करने वालों पर भी भड़के हैं.
जॉनी लीवर दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. आज वो दर्शकों के दिलों में घर कर चुके हैं. हालांकि वो इस बात से नाराज हैं कि कॉमेडी के नाम पर दर्शकों को कुछ भी दिया जा रहा है. कुनिका सदानंद के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जॉनी लीवर ने कहा कि डबल मीनिंग का इस्तेमाल करके कॉमेडी करने का चलन हॉलीवुड से आया है. उन्होंने आजकल के कलाकारों पर कड़ी नाराजगी जताई है. वो बोले लोग बिना सोचे-समझे पश्चिमी कॉमेडी की नकल करते हैं.
जॉनी लीवर ने इस बात पर जोर दिया कि आजकल लोग अंग्रेजी फिल्में देखते हैं. उन्होंने कहा कि आजकल के युवा कलाकारों की हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ नहीं है, जिसकी वजह से वे कॉमेडी की पारंपरिक और प्रभावी शैली से दूर होते जा रहे हैं. जॉनी लीवर ने कहा कि कई कलाकार कॉमेडी का 'कंटेंट' सीधे हॉलीवुड से उठाते हैं और उन्हें लगता है कि भारतीय दर्शक भी इसे पसंद करेंगे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की लड़की ने बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम, इंजीनियर से बनीं नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस
जॉनी लीवर ने कहा है कि उनके जमाने के कॉमेडियन ऐसे शॉर्टकट इस्तेमाल करने से बचते थे. उन्होंने कहा कि अगर उनके जैसे कलाकार आज के अंदाज में कॉमेडी करने लगें, तो आज के कलाकार उनके सामने टिक नहीं पाएंगे. जॉनी लीवर ने आज के कॉमेडियन्स को सीधे तौर पर चुनौती दी है कि वे अश्लीलता का इस्तेमाल किए बिना अपना हुनर दिखाएं. उनके इस बयान ने एक बार फिर कॉमेडी की मौजूदा स्थिति पर बहस छेड़ दी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.