Advertisement

Vedang Raina ने Khushi Kapoor संग कबूल किया रिश्ता? Kapil Sharma के आगे खोला राज

बॉलीवुड एक्टर वेदांग रैना (Vedang Raina) हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great India Kapil Show) में पहुंचे और इस दौरान उनकी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को लेकर खूब टांग खिंचाई की गई.

Latest News
Vedang Raina ने Khushi Kapoor संग कबूल किया रिश्ता? Kapil Sharma के आगे खोला राज

Vedang Raina, Khushi Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर वेदांग रैना (Vedang Raina) इन दिनों अपनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ आने वाली फिल्म जिगरा (Jigra)के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में एक्टर आलिया भट्ट के भाई के रोल में नजर आएंगे. इन सभी के बीच वेदांग अपने काम को लेकर ही नहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं. दरअसल, वेदांग रैना और श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को लेकर अक्सर रूमर्स सुनने में आते है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया है. वहीं, हाल ही में वेदांग रैना कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने खुशी कपूर के नाम पर शर्माते हुए नजर आए हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पेज बॉलीवुड शादीज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वेदांग रैना अपने जिगरा टीम के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंचे हैं. इस दौरान कपिल शर्मा वेदांग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, कपिल वेदांग से सवाल पूछते हैं कि,''क्या आपको इस बात की खुशी है कि आप आलिया के साथ काम कर रहे हैं? या फिर दुख है कि काम तो कर रहा हूं, लेकिन भाई बना हूं. इस सवाल को सुनने के बाद वेदांग मुस्कुराने लगते हैं.

यह भी पढ़ें- Jigra Teaser: भाई Vedang को जेल से बचाने के लिए Alia ने लगाई जान, टीजर में दिखा धमाकेदार एक्शन

खुशी के नाम पर वेदांग ने यूं किया रिएक्ट

इसके बाद वेदांग कपिल की बातों का जवाब देते हैं कि बिल्कुल खुशी हैं. इस दौरान वहां मौजूद आलिया भट्ट और करण जौहर मुस्कुराने लगते हैं और करण कहते हैं कि खुशी है. यह सुनने के बाद कपिल और आलिया जोरों से हंसते हैं, लेकिन वेदांग शर्माने लगते हैं. इसके बाद कपिल वापस से पूछते हैं कि,'' सबसे ज्यादा खुशी आपको कहां से मिलती है? हालांकि कपिल के इस सवाल पर वेदांग जवाब नहीं दे पाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं.

यह भी पढ़ें- क्या Vedang Raina को डेट कर रही हैं Khushi Kapoor? द आर्चीज एक्टर ने किया खुलासा

फैंस ने किए कमेंट

वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ओएमजी, वह कैसे ब्लस कर रहा है. वहीं, दूसरे ने लिखा- अब मुझे समझ आया कि कपिल क्या कह रहा है. वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा- वेदांग बहुत हैंडसम हैं. एक और यूजर ने खुशी और वेदांग को प्यारी जोड़ी कहा. 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि वेदांग रैना ने बॉलीवुड में फिल्म द आर्चीज से शुरुआत की. इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर नजर आई हैं. इसके बाद अब वेदांग फिल्म जिगरा में नजर आएंगे. यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement