Advertisement

Varun Dhawan और Janhvi Kapoor की लव स्टोरी में लगेगा पेरिस का तड़का, Eiffel Tower पर मचाएगी 'बवाल'

Varun Dhawan और Janhvi Kapoor की फिल्म Bawaal को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म के तार Paris के Eiffel Tower से जुड़ गए हैं. आगे जानिए आखिर पूरा मामला क्या है.

Latest News
Varun Dhawan और Janhvi Kapoor की लव स्टोरी में लगेगा पेरिस का तड़का, Eiffel Tower पर मचाएगी 'बवाल'

Varun Dhawan Janhvi Kapoor Bawaal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) पहली बार फिल्म बवाल ने साथ नजर आने वाले हैं. बीते दिनों फिल्म का पोस्टर (Bawaal Poster) सामने आया था जिसके बाद इसकी चर्चा जोरों पर होने लग गई थी. ये फिल्म जुलाई में रिलीज होने के लिए तैयार है, उससे पहले बवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म बवाल (Bawaal) पेरिस के आइफिल टावर (Eiffel Tower, Paris) में एक ग्रैंड वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है.

पिंकविला की खबर के मुताबिक फिल्म की टीम ग्लोबल स्तर पर जाने के लिए तैयार है. जुलाई में एफिल टॉवर में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा. बताया जा रहा है कि वरुण और जाह्नवी कपूर के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर नितेश प्रीमियर कुछ फ्रांस के डेलीगेट्स शामिल हो सकते हैं. ये इवेंट काफी शानदार होने वाला है.

एक सोर्स ने पिंकविला को बताया कि फिल्म के मेकर्स इसके प्रीमियर को शानदार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. सोर्स का कहना है कि निर्माताओं ने फिल्म के कुछ अहम हिस्से पेरिस में शूट किए हैं. फिल्म वर्ल्ड वॉर 2 के इर्द गिर्द घूमती हुई एक लव स्टारी है इसी कारण प्यार के शहर में इसका प्रीमियर होगा. 

ये भी पढ़ें: कॉमेडी करने वाली ये एक्ट्रेस है Varun Dhawan की वाइफ की कॉपी, देखें धमाकेदार वीडियो

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया था कि फिल्म तीन इंडियन लोकेशन्स और पांच यूरोपीय देशों में शूट की गई है. उन्होंने बताया था कि फिल्म बवाल की कहानी बेहद आकर्षक है. इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और जान्हवी कपूर के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी

ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: दिल थामकर देखें जाह्नवी का ये लुक, ब्लैक गाउन में ढाया ऐसा कहर, फैंस हुए घायल

कब रिलीज होगी फिल्म

बवाल जुलाई में रिलीज होने के लिए तैयार है. अमेजन प्राइम पर इसका प्रीमियर होगा. कुछ दिन पहले ही इसका एक पोस्टर सामने आया था. फिलहाल लोगों को इसके टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement