बॉलीवुड
Varun Dhawan की फैन और उसकी मां घरेलू हिंसा झेल रही हैं. उन्होंने एक्टर से मदद की गुहार लगाई जिसपर उन्होंने रिएक्ट किया है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. उनके साथ फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) नजर आने वाले हैं. फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं इसी बीच एक्टर की फैन से जुड़ी खबर सामने आ रही है. इस फैन का कहना है कि वो और उसकी मां घरेलू हिंसा (Domestic violence) का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने वरुण से मदद की गुहार लगाई है जिसपर एक्टर ने भी उनकी मदद करने का पूरा अश्वासन दिया है.
This an extremely serious matter and if this is true I will help will u and speak to the authorities. https://t.co/IaIOEMFk8u
— VarunKukooDhawan (@Varun_dvn) June 6, 2022
बता दें कि वरण घवन की एक फैन ने ट्वीट कर बताया है कि वो और उसकी मां प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं. फैन ने अपनी आपबीती बताते हुए दावा किया है कि उसके पिता उसकी मां को धोखा दे रहे हैं, उनके साथ मारपीट कर रहे और उन्होंने अवैध संबंध भी रखा हुआ है. इसके अलावा लड़की ने बताया कि ये सब वो काफी समय से झेल रही हैं. एक्टर की फैन ने एक साथ कई ट्वीट किए हैं. इसपर अब वरुण धवन ने भी रिएक्ट किया है. वरुण धवन ने अपनी फैन को मदद का भरोसा दिलाया है. उन्होंने ट्वीट के रिप्लाई में कहा- ये बहुत गंभीर मामला है. अगर ये सच है तो मैं अधिकारियों से बात करूंगा.

वरुण धवन की फैन ने ट्वीट में लिखा- सर, मुझे मेरे पिता द्वारा कई बार पीटा गया और गालिया भी दी गई. वो मुझे और मेरी मां को रोज गालियां देता है. वो मुझे कई दिनों तक खाना नहीं खाने देता, गाली-गलौज करता है और धमकाता भी है. इस फीमेल फैन ने कई ट्वीट कर वरुण को अपनी आपबीती बताई. इस पोस्ट पर वरुण ने रिप्लाई कर मदद का भरोसा दिलाया. इसके बाद लोग जमकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उनके मन में एक्टर को लेकर इज्जत और ज्यादा बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: Varun Dhawan ने पापा को सिखाया THE PUNJAABBAN गाने का हुक स्टेप, वीडियो वायरल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.