बॉलीवुड
Uttara Baokar Passed away: जानी मानी एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया. वो एक फेमस थिएटर आर्टिस्ट भी रही हैं.
डीएनए हिंदी: Uttara Baokar Passed away: दिग्गज एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे शहर में आखिरी सांल ली. उनके परिवार के करीबियों ने बताया कि दिग्गज एक्ट्रेस लंबी बीमारी से जूझ रही थीं. बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया था.
उत्तरा बाओकर फिल्मों के साथ ही साथ थिएटर और टीवी में भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी थीं. मृणाल सेन की आर्ट फिल्म 'एक दिन अचानक' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था. इसमें उन्होंने एक प्रोफेसर की पत्नी का रोल निभाया था. इसके अलावा वो गोविंद निहलानी की तमस और रुक्मावती की हवेली में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर चुकी हैं.
वो उड़ान, अंतराल, एक्स जोन, रिश्ते कोरा कागज, नजराना, जस्सी जैसी कोई नहीं, कशमकश जिंदगी की और जब लव हुआ जैसे फेमस टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं. उनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
Demise of Uttara Baokar Ji is an irreparable loss to Indian Film Industry. Deeply pained by her demise. ॐ शांति pic.twitter.com/nX0IMevO3P
— Manoj Joshi (@actormanojjoshi) April 12, 2023
Uttara Baokar - You will live on in your intense performances and will keep inspiring future actors & viewers with those terrific acts in theatre & cinema #RestinMemories @SukanyaVerma @Namrata_Joshi @gurimd #Tamas #Udaan #SardariBeghum pic.twitter.com/qUaekaifl2
— Pavan Jha (@p1j) April 12, 2023
वो कई मराठी फिल्मों में दिखाई दी हैं. इसके अलावा उत्तरा बाओकर मेना गुरजारी में मेना, शेक्सपियर की ओथेलो में डेस्डेमोना के रूप में और उमराव जान जैसे नाटकों ओर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: Subi Suresh Passed Away: 41 की फेमस एक्ट्रेस के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, इस गंभीर बीमारी ने ली जान
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर