Advertisement

Urvashi Rautela: मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी करती नजर आईं उर्वशी रौतेला, वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज

Urvashi Rautela सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उनके साथ एक अंजान शख्स नजर आ रहा है.

Latest News
Urvashi Rautela: मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी करती नजर आईं उर्वशी रौतेला, वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज

Urvashi Rautela उर्वशी रौतेला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सुर्खियों में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. उनके चाहने वालों की गिनती लाखों करोड़ों में हैं और वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी (Urvashi Rautela Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं. इस वीडियो में उर्वशी अंजान शख्स के साथ नजर आ रही हैं. ऐसे में लोग इस मिस्ट्री मैन (Urvashi Rautela Mystery Man) को लेकर कई सारे सवाल कर रहे हैं.

उर्वशी रौतेला ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक पब में नजर आ रही हैं. इस दौरान वो बोल्ड ड्रेस में नजर आईं. उनके साथ इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जिसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं.  

urvashi rautela

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने खोला 'मिस्टर RP' का राज, Rishabh Pant नहीं इस शख्स की कर रही थीं बात

इसी बीच उर्वशी रौतेला ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया जिसमें वो क्लासिकल डांस फॉर्म भरतनाट्यम करते नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो काफी सुंदर लग रही हैं और उनका लुक देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant के लिए Urvashi Rautela के मुंह से निकली ऐसी बात, वीडियो देख फैंस से नहीं हो रहा कंट्रोल

इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने होली के मौके पर कई वीडियो शेयर किए. उन्होंने एक खूबसूरत डांस वीडियो शेयर किया है.  वीडियो में एक्ट्रेस जमकर झूमती नजर आ रही हैं. उर्वशी होली पर एक वाइट कुर्ती और कूल शेड्स और चंकी सिल्वर ज्वेलरी पहनी नजर आए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement