Advertisement

Rishabh Pant को लेकर फिर 'फंसी' Urvashi Rautela, सबके सामने खोला 'RP' का राज!

Urvashi Rautela का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे Mr. RP के बारे में बात करती नजर आ रही हैं.

Latest News
Rishabh Pant को लेकर फिर 'फंसी' Urvashi Rautela, सबके सामने खोला 'RP' का राज!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और उनपर दिए गए कैप्शन्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. बीते दिनों क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जुड़े विवाद को लेकर उर्शवी खबरों में छाई रहीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वक्त पर एक्ट्रेस ऋषभ पंत के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. ब्रेकप की खबरों के बीच उर्वशी रौतेला का एक इंटरव्यू सामने आया. इस दौरान एक्ट्रेस ने 'आरपी' नाम के एक शख्स का जिक्र किया था. फिर क्या था, लोग उनके इस इशारे को ऋषभ पंत से जोड़कर देखने लगे. हालांकि, सच्चाई कुछ और ही निकली. 

क्या है पूरा मामला?
उर्वशी रौतेला के उस इंटरव्यू के बाद तो मानो तहलका ही मच गया था. इसके बाद तो एक्ट्रेस अगर सांस भी लेती थीं तो उसे ऋषभ पंत से जोड़ दिया जाता था. नेटिजन्स का कहना था कि Mr. RP और कोई नहीं, ऋषभ पंत ही हैं लेकिन फिर इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आया. उर्वशी ने हर तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए  Mr. RP के पूरे नाम का खुलासा कर दिया.

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने खोला 'मिस्टर RP' का राज, Rishabh Pant नहीं इस शख्स की कर रही थीं बात

बीते दिनों उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में एक्ट्रेस साउथ एक्टर राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) के साथ नजर आईं. फोटो को दिए गए कैप्शन में उर्वशी ने बताया था कि राम पोथिनेनी ही RP हैं. वहीं, अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान फैंस की ये कंफ्यूजन दूर कर दी है. 

इंटरव्यू में उर्वशी से पूछा गया, 'आपने तो गुगली डाल दी है. आरपी को हम ऋषभ पंत समझते थे लेकिन आरपी तो कोई और निकले. आप क्या कहना चाहेंगी इसके बारे में?' इसपर उर्वशी ने जवाब दिया- RP मेरे को-एक्टर हैं, जिनके साथ मैं काम कर रही हूं.' हालांकि, जब एक्ट्रेस से आगे पूछा गया कि 'जिस RP की वो बात किया करती थीं, क्या वो हमेशा से राम ही थे' तो उन्होंने इस मुद्दे को वहीं खत्म करते हुए कहा कि वो केवल अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करने वाली हैं.

यहां देखें Urvashi Rautela का वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल की वाइफ ने बनाया Urvashi Rautela का मजाक? लोग बोले-फुल ट्रोलिंग चल रही है

अब इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर लोगों ने उर्शवी को निशाने पर ले लिया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इसे बस पब्लिसिटी चाहिए और वो केवल ऋषभ पंत के नाम से मिल सकती है' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऋषभ पंत सोच रहा होगा- मुझे बख्श दो अब और झेला नहीं जाता.' एक और यूजर लिखते हैं, 'अपने ही झूठ में फंस गई है ये.'

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि एक बार मिस्टर आरपी ने उनके लिए घंटों इंतजार किया था. वह शूटिंग के बाद सो गई थीं और जब जगी तो उनके फोन में मिस्टर आरपी के 17 कॉल थे. वहीं, इसके जवाब में क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर डिलीट कर दी थी. उन्होंने उसमें 'मेरा पीछा छोड़ो बहन और झूठ की भी लिमिट होती है' हैशटैग यूज किया था. इसके बाद फिर रौतेला ने एक पोस्ट में पंत को 'छोटू भैया' बुलाते हुए कहा था, 'छोटू भैया को बैट-बॉल दो खेलने के लिए.' 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement