Advertisement

Urvashi Rautela की मां अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट, लोग बोले 'डाकू महाराज देख ली क्या?'

Urvashi Rautela ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी मां हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं. एक्ट्रेस ने लोगों से उनकी मां की सेहत के लिए दुआ करने को कहा है.

Latest News
Urvashi Rautela की मां अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट, लोग बोले 'डाकू महाराज देख ली क्या?'

Urvashi Rautela उर्वशी रौतेला

Add DNA as a Preferred Source

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज (Daaku Maharaj) को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये मूवी अब कर 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को परेशान कर दिया है. इस पोस्ट में उन्होंने अस्पताल में भर्ती अपनी मां की एक तस्वीर साझा की है. एक्ट्रेस ने अपने फैंस से अपनी मां के लिए प्रार्थना करने का भी आग्रह किया है. हालांकि कई लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोलर भी कर दिया है.

दरअसल उर्वशी रौतेला ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनकी मां हॉस्पिटल के बेड पर नजर आईं. एक्ट्रेस ने अपनी मां को गले लगाया हुआ था. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सभी लोग उनका मां के लिए दुआ करें. फिलहाल ये साफ नहीं है कि उनकी मां को हुआ क्या है पर कुछ लोग जहां उनकी मां के हेल्थ के लिए प्रे कर रहे तो कईयों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर दिया है. 

इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'मम्मी ने डाकू महाराज देख ली और अब वो अस्पताल में हैं' , एक और ने लिखा 'उनकी मां को तब गहरा सदमा लगा जब उन्होंने अपनी बेटी के हाल ही में सैफ पर हमले और डाकू महाराज के 105 करोड़ रुपये/हीरे जड़ित रोलेक्स और अंगूठी के बारे में शेखी बघारने के बारे में सुना'.


ये भी पढ़ें: ये क्या हो रहा है! Urvashi Rautela ने ट्रोलिंग के बाद Saif Ali Khan से मांगी माफी, फिर डिलीट किया पोस्ट, लोग हुए कन्फ्यूज

Saif को लेकर हो रही थीं ट्रोल
सैफ अली खान पर अटैक के बाद जब उर्वशी रौतेला से सवाल किया गया था तो एक्ट्रेस ने चिंता तो व्यक्त की पर अपनी हीरे वाली घड़ी और अंगूठी को फ्लॉन्ट करने लगीं. इसको लेकर वो ट्रोल हुईं. उन्होंने कहा कि उनकी हालिया फिल्म डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया जिसके बाद उनके पेरेंट्स ने उन्हें ये गिफ्ट किया.

ये भी पढ़ें: जानबूझकर लीक किया गया था Urvashi Rautela का बाथरूम वीडियो, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह

Daaku Maharaj ने कर ली इतनी कमाई
साउथ एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. इस अब हिंदी में रिलीज कर दिया गया है. इसमें उर्वशी रौतेला, बॉबी देओल और प्रज्ञा जयसवाल लीड रोल में हैं. उर्वशी के इंटरव्यू के कारण फिल्म और भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement