Advertisement

Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत को बताया बेदर्द? यूजर्स बोले- कितना भी तरसो अब वो नहीं...

Urvashi Rautela ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें ऋषभ पंत के साथ लिंक करना शुरू कर दिया है.

Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत को बताया बेदर्द? यूजर्स बोले- कितना भी तरसो अब वो नहीं...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सांस भी लें तो उनका नाम ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जोड़ दिया जाता है. एक्ट्रेस के क्रिकेटर के पीछे-पीछे सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया तक चले जाने के बाद अब उनकी एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल फोटो में एक्ट्रेस का दर्द छिपाए नहीं छिप रहा है. उसपर सोने पर सुहागा उनका कैप्शन...

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

दरअसल, हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. हालांकि, फोटो पोस्ट करते हुए उर्वशी ने ऐसे कैप्शन लिखे कि अब एक बार फिर लोगों ने उन्हें ऋषभ पंत के साथ लिंक करने शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee: 37 की उम्र में गोपी बहू पर चढ़ी बेबाकी, Bold लुक देख फैंस के उड़े होश!

पहली तस्वीर के साथ उर्वशी रौतेला ने लिखा, 'आइना आज फिर रिश्वत लेता पकड़ा गया, दिल में दर्द था और चेहरा हंसता हुआ पकड़ा गया.' इसके अलावा दूसरी फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं, 'कोई इतना बेदर्द कैसे बन जाए कि किसी की तड़प पर किसी को तरस ही ना आए.' दोनों ही तस्वीरों के कैप्शन में उर्वशी ने लव उर्वशी हैश टैग दिया है. फोटोज में एक्ट्रेस के चेहरे पर मायूसी भी साफ देखी जा सकती है.

यहां देखें फोटोज-

 

 

 

यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, भावुक होकर कर दिया ऐसा पोस्ट

इधर, इन कैप्शन्स को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर उर्वशी को निशाने पर ले लिया है. लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस ने ये सब ऋषभ पंत के लिए ही लिखा है. फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मिस यूनिवर्स भी क्रश के लिए वेट करती हैं, हम तो फिर भी आम लोग हैं' तो दूसरे ने लिखा, 'ऐसा नक्को बोलो जी तुम. अफसोस होरा मेकू. ऋषभ पंत से मैं बात करता हूं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद आता हमारे ग्राउंड खेलने मैं समझा देता हूं' एक और यूजर लिखते हैं, ' ऋषभ पंत इस दर्द के डॉक्टर तुम ही हो, जल्दी इलाज करो.'

आपको बता दे कि ऋषभ पंत इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं. वहीं, इससे पहले उर्वशी रौतेला ने भी एक फोटो शेयर फैंस को जानकारी दी थी कि वो भी ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल चुकी हैं. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, 'अपने दिल की सुनी और अब ऑस्ट्रेलिया में हूं.' इसके बाद भी उनके और पंत दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement