Advertisement

जानबूझकर लीक किया गया था Urvashi Rautela का बाथरूम वीडियो, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने हाल ही में अपने 2024 के बाथरूम लीक वीडियो को लेकर खुलासा किया है कि वह जानबूझकर वायरल किया गया था और इसके पीछे की वजह भी एक्ट्रेस ने बताई है.

Latest News
जानबूझकर लीक किया गया था Urvashi Rautela का बाथरूम वीडियो, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह

Urvashi Rautela उर्वशी रौतेला

Add DNA as a Preferred Source

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी वह अपने बयानों के लिए तो कभी अपनी फिल्मों के लिए. 2024 में एक्ट्रेस ने उस दौरान सुर्खियां बटोरी थीं, जब उनकी फिल्म घुसपैठिया (Ghuspaithiya) से उनका बाथरूम सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. हालांकि अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलासा किया है कि वह वीडियो क्यों और कैसे लीक हुआ था. चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, बॉलीवुड बबल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उर्वशी ने दावा किया है कि वह वीडियो जानबूझकर लीक किया गया था. इस बारे में निर्माताओं ने पहले ही उनसे परमिशन ले ली थी. एक्ट्रेस ने घुसपैठिया फिल्म को अमेजिंग कहा और ये भी बताया कि फिल्म से उनके बाथरूम सीन को लीक करने के लिए निर्माताओं के फैसले के पीछे का कारण क्या था. एक्ट्रेस ने कहा कि, '' निर्माता उनके पाए और बताया कि कैसे उनकी फिल्म में कई पहलुओं की कमी है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि फिल्म के मेकर्स अपनी जमीन बेचने की कगार पर थे और इसके लिए एक सॉल्यूशन ढूंढ रहे थे.

यह भी पढ़ें- 'ये क्या बकवास है', Saif पर हुए हमले को लेकर पूछा सवाल तो Urvashi Rautela ने दिखाई अपनी डायमंड की घड़ी, हो गईं ट्रोल

उर्वशी ने लीक वीडियो पर किया खुलासा

उर्वशी ने खुलासा किया कि मेकर्स ने उसने उस सीन को लीक करने के लिए रिक्वेस्ट की. उन्होंने कहा, '' उनको कुछ कर्ज आ गया था और कुछ उधारी वगैरह में. उन्हें अपनी जमीन और सब कुछ छोड़ना पड़ा. वो सड़क पे आने वाले थे और इसलिए वे आए और मेरे बिजनेस मैनेजर, हेड और सभी के साथ बातचीत की और फिर उन्होंने हमारी अनुमति ली कि वो फिल्म का सीन था, कुछ ऐसा स्पेशल नहीं किया था हमने. वो फिल्म का ही सीन था. तो निर्माताओं की ये रिक्वेस्ट थी कि क्या हम इसको पहले लीक आउट कर सकते हैं और यह एक तरह की जागरूकता थी कि लड़कियों को सावधान रहना होगा.  इसका मकसद खास तौर से लड़कियों को सतर्क रहने के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए भी था.

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela: मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी करती नजर आईं उर्वशी रौतेला, वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज

घुसपैठिया में नजर आए थे ये कलाकार

बता दें कि फिल्म घुसपैठिया एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे सुसी गणेशन ने लिखा और निर्देशित किया है. यह एक तमिल फिल्म थिरुट्टू पायले 2 की हिंदी रीमेक है, जिसमें उर्वशी रौतेला, विनीत कुमार सिंह, गोविंद नामदेव और अक्षय ओबेरॉय हैं. फिल्म बीते साल 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement