Advertisement

'कितना दिखावा करती है', Labubu की दीवानी हुईं उर्वशी रौतेला, फिर से फॉलो किया ट्रेंड, इस बार दिया ये ट्विस्ट

Urvashi Rautela का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फिर से लबूबू ट्रेंड को फॉलो करती नजर आईं. लोग इसको लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

Latest News
'कितना दिखावा करती है', Labubu की दीवानी हुईं उर्वशी रौतेला, फिर से फॉलो किया ट्रेंड, इस बार दिया ये ट्विस्ट

Urvashi Rautela Labubu Doll

Add DNA as a Preferred Source

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो आए दिन कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने फैशन मोमेंट के चलते इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं. वो कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे एक्ट्रेस सुर्खियों में आ जाती हैं. बीते दिन उन्हें लंदन में 4-4 लबूबू डॉल बैग पर लटकाए हुए देखा गया था. इसको लेकर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था. अब वो फिर एक बार इस वायरल डॉल के ट्रेंड को फॉलो करती हुई नजर आईं. इस बार उनके फोन के बैग कवर पर लबूबू को देखा गया था. लोगों ने इस वीडियो को देखकर फिर से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

इस वीडियो में उर्वशी येलो कलर के कुर्ते में नजर आईं जिसमें वो कमाल की लग रही हैं. उनका ये एयरपोर्ट लुक काफी खूबसूरत था पर लोगों की नजरें उनके गुलाबी फोन कवर पर पड़ गई जिस पर एक लबूबू बना हुआ है. इसको लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वो लाइमलाइट में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. 

ये भी पढ़ें: 'लंदन में Labubu बेच रही हो क्या?', बैग पर 4-4 लबूबू टॉय लटकाकर विंबलडन पहुंची उर्वषी रौतेला, फैंस ने उड़ाई खिल्ली

बता दें कि बीते दिनों उर्वशी रौतेला विंबलडन चैंपियनशिप देखने के लिए लंदन पहुंची थीं. इस दौरान स्टेडियम में उर्वशी अपने साथ चार वायरल लाबूबू डॉल लेकर गई थीं जिसने सबका ध्यान खींचा था. इसके बाद खबर आई कि एक्ट्रेस का एक बैग लंदन एयरपोर्ट से चोरी हो गया जिसमें करीब 70 लाख रुपये के गहने थे. एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी एयरपोर्ट वालों ने कोई भी मदद नहीं की थी.

फिल्मों की बात करें तो उर्वशी रौतेला आखिरी बार नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज में नजर आई थीं. वहीं इस साल हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी उर्वशी का हर लुक चर्चा में रहा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement