Advertisement

Urvashi Rautela ने स्टेडियम से शेयर की फोटो, कैप्शन में छलका था दर्द, Rishabh Pant को लेकर ट्रोल होने के बाद किया ये काम

Urvashi Rautela ने हाल ही में दिल्ली में एक आईपीएल मैच में शिरकत की. एक्ट्रेस ने स्टेडियम से कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं. इसी बीच एक फोटो के कैप्शन की वजह से एक्ट्रेस फिर से सुर्खियों में आ गई हैं.

Urvashi Rautela ने स्टेडियम से शेयर की फोटो, कैप्शन में छलका था दर्द, Rishabh Pant को लेकर ट्रोल होने के बाद किया ये काम

Urvashi Rautela उर्वशी रौतेला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आए दिन अपने किसी ना किसी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. उनके और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लव-हेट रिलेशनशिप ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. एक्ट्रेस जब भी अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं तो लोग फौरन उसे ऋषभ पंत के साथ लिंक करना शुरू कर देते हैं. इंटरव्यूज में भी अक्सर उर्वशी से क्रिकेटर को लेकर सवाल किए जाते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने बीते दिनों आईपीएल मैच (IPL Match) में शिरकत की थी और इसकी फोटो इंस्टा पर शेयर कर ऐसा कैप्शन लिखा जिसने सबका ध्यान खींच लिया. हालांकि बाद में उन्होंने उस कैप्शन को अपनी फोटो से हटा दिया है. 

उर्वशी रौतेला बीते दिनों अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच को देखने पहुंची. एक्ट्रेस ने पहले तो यहां से कई सारी वीडियो पोस्ट की और अब फोटो पोस्ट कर ऐसा कैप्शन लिख दिया जिसे देख लोगों को फिर से ऋषभ पंत की याद आ गई और कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनके नाम की झड़ी लगा दी. हालांकि बाद में उर्वशी ने उस कैप्शन को हटा दिया जिससे लोग हैरान रह गए.

urvashi

उर्वशी ने ग्रीन कलर के आउटफिट में फोटो पोस्ट की कैप्शन में लिखा 'घायल दिल को खुलने और फिर से भरोसा करने में समय लगता है.' हालांकि पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया पर लोग इसे ऋषभ पंत से जोड़कर देखने लगे और जमकर कमेंट सेक्शन में उन्हें ट्रोल करने लगे. इन सबके बाद एक्ट्रेस ने कैप्शन को हटा दिया. 

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja ने किसे कहा बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस? Rishabh Pant से भी जुड़ चुका है उनका नाम

इससे पहले भी एक्ट्रेस ने स्टेडियम से अपनी कुछ वीडियो शेयर की थीं. इसके बाद भी लोगों ने उर्वशी को काफी ट्रोल किया था. उस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा 'ऋषभ भाई को ढूंढते हुए फिर उर्वशी.' लोग उर्वशी को उनका नाम लेकर टीज करते दिखाई दे रहे थे.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़क उठीं Urvashi Rautela, गुस्से में कह दी ऐसी बात

माना जाता है कि एक वक्त था जब उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत रिलेशनशिप में थे. ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और अब ऋषभ जिंदगी में आगे बढ़ गए. हालांकि, उर्वशी अभी भी उनका साथ चाहती हैं. बीते दिनों क्रिकेटर के एक्सीडेंट के दौरान उर्वशी रौतेला ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement