Advertisement

Urvashi Rautela के साथ हुआ कांड, एयरपोर्ट पर 70 लाख के गहने चोरी

Urvashi Rautela ने हाल ही में दावा किया है कि लंदन एयरपोर्ट से उनका एक लग्जरी सूटकेस चोरी हो गया है. शॉकिंग बात तो ये है कि इस बैग में 70 लाख के गहने थे.

Latest News
Urvashi Rautela के साथ हुआ कांड, एयरपोर्ट पर 70 लाख के गहने चोरी

Urvashi Rautela उर्वशी रौतेला

Add DNA as a Preferred Source

उर्वशी रौतेला आए दिन चर्चा में रहती हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी लुक्स को लेकर वो वायरल होती हैं. बीते दिनों उन्हें लंदन में विंबलडन चैंपियनशिप के दौरान देखा गया. स्टेडियम में वो अपने साथ चार वायरल लाबूबू डॉल लेकर गई थीं जिसने सबका ध्यान खींचा था. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक शॉकिंग दावा किया है. उर्वशी ने बताया कि लंदन के गैटविक हवाई अड्डे से 70 लाख रुपये के गहनों से भरा उनका लग्जरी सूटकेस चोरी हो गया है.

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में दावा किया कि वो विंबलडन देखने लंदन गई थीं. इसी दौरान गैटविक हवाई अड्डे से उनका एक बैग चोरी हो गया. एक्ट्रेस का कहना है कि उनका बैग लगेज बेल्ट से गायब हुआ. इसके बाद उन्होंने अपना बैग ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिला. एक्ट्रेस ने अपनी टीम द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा 'मुझे ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मुंबई से एमिरेट्स की हमारी उड़ान के बाद, लंदन गैटविक हवाई अड्डे पर बैगेज बेल्ट से हमारा क्रिश्चियन डायर ब्राउन बैगेज चोरी हो गया.' 

एक्ट्रेस ने आगे कहा 'हमारे बैगेज टैग और टिकट होने के बावजूद, बैग बेल्ट से सीधे गायब हो गया. हवाई अड्डे की सुरक्षा का एक खतरनाक उल्लंघन है. ये मामला केवल खोए हुए बैग का नहीं है ये सभी यात्रियों की जवाबदेही, सुरक्षा और सम्मान का भी है.'

ये भी पढ़ें: 'लंदन में Labubu बेच रही हो क्या?', बैग पर 4-4 लबूबू टॉय लटकाकर विंबलडन पहुंची उर्वषी रौतेला, फैंस ने उड़ाई खिल्ली

उर्वशी ने आगे ये भी दावा किया कि उन्होंने एमिरेट्स सपोर्ट और गैटविक हवाई अड्डे के अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की गई है. फिल्मों को लेकर बात करें तो उर्वशी रौतेला आखिरी बार नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज में नजर आई थीं. वहीं इस साल हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी उर्वशी का हर लुक चर्चा में रहा.

अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement