Advertisement

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant को I Love You वाले वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट में दी सफाई

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant को लेकर उड़ रही एक अफ़वाह पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया है कि 'आई लव यू' वाले वीडियो की सच्चाई क्या थी.

Latest News
Urvashi Rautela ने Rishabh Pant को I Love You वाले वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट में दी सफाई

Urvashi Rautela, Rishabh Pant: ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ लव-हेट रिलेशनशिप को लेकर जमकर ट्रोलिंग की शिकार भी हो चुकी हैं. बीते दिनों उर्वशी का एक 'आई लव यू' वाला वीडियो (Urvashi Rautela I Love You Video) खूब चर्चाओं में रहा था. इस वीडियो में उर्वशी के I Love You को कई लोगों ने ऋषभ पंत के लिए मैसेज मान लिया था. वहीं, अब जाकर इस पूरे मामले पर उर्वशी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस पर सफाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.

Urvashi Rautela ने किया पोस्ट

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा- 'मैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आई लव यू वाले वीडियो पर बातें साफ कर देना चाहती हूं. वो सिर्फ एक्टिंग और डायलॉग के लिए ही था. किसी के लिए कोई इशारा या फिर किसी को वीडियो कॉल करने से जुड़ा नहीं था'.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant को लेकर Urvashi Rautela ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कोई नहीं दे रहा साथ'

Urvashi Rautela

I Love You वाले वीडियो पर मचा था बवाल

उर्वशी के इस सफाई भरे पोस्ट के बाद जाहिर है कि उन्होंने उन लोगों को जवाब दे दिया है जो इस वीडियो को इस वीडियो को ऋषभ पंत के लिए मैसेज बता रहे थे. उर्वशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. हालांकि, कई लोगों को उर्वशी की सफाई के बाद भी उनकी बात पर भरोसा नहीं हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने भरी मांग, मंगलसूत्र पहन शेयर की फोटो, Rishabh Pant के लिए Karwa Chauth की तैयारी?

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि कुछ दिनों पहले उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो अपने फोन को ऊपर की तरफ पकड़े हुए थीं और ऐसे बात कर रही थीं जैसे वो किसी वीडियो कॉल पर हों. वीडियो में उर्वशी कहती दिखीं कि 'आप बोलो, नहीं पहले आप बोलो. आई लव यू बोलो... बस एक बार बोलो. एक बार बोलो आई लव यू. आई लव यू... लव यू... चलो अब हग और किस करो'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement