Advertisement

Rishabh Pant को लेकर Urvashi Rautela ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कोई नहीं दे रहा साथ'

अपनी लेटेस्ट पोस्ट में Urvashi Rautela ने लिखा है कि उन्हें स्टॉकर कहकर बुली किया जा रहा है और किसी को उनकी चिंता नहीं है.

Latest News
Rishabh Pant को लेकर Urvashi Rautela ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कोई नहीं दे रहा साथ'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के रिश्ते से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच एक बार फिर उर्वशी अपनी नई पोस्ट को लेकर लेकर चर्चा में आ गई हैं. नई पोस्ट में एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कह डाला है जिसने इस विवाद को लेकर आग में घी डालने का काम किया है. 

दरअसल, बीते कई दिनों से एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कई दर्द भरे पोस्ट किए हैं. इन पोस्ट को देखने के बाद जहां कुछ लोग उनका साथ दे रहे हैं तो वहीं, कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है.  हालांकि, दोनों तरह के लोग इसे जोड़ ऋषभ पंत से ही रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस का दुख छलका है. 

यह भी पढ़ें- Rishabh Pant ने तोड़ दिया Urvashi Rautela का दिल? एक्ट्रेस बोलीं- कैसे भुला दूं उसको... 

उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर एक दर्द भरा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस छत के किनारे पर खड़ी काफी उदास सी दिख रही हैं. बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ शायरी है, जो कहती है, 'अगर वो पूछ लें हमसे कि किस बात का गम है तो... किस बात का गम हो. अगर वो पूछ लें हमसे कि कहां रहते हो शामों में तो.... शामों में कहां हम हों. मलाल ए इश्क कितना है सवालों के गिरह में हूं जो तुम पूछो तो जवाब दूं, जो न पूछो तो किसे कह दूं.... मुनासिब है ना मुंह खोलो, ना पूछो और ना कुछ जानो, पर उस याद का क्या जो जिरह करती है मुझसे. गुल ए गुलजार हो तुम, हर हवा का रुख तुम ही तो हो.'

 

 

इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पहले ईरान में महसा अमीनी और अब भारत में मेरे साथ. मुझे स्टॉकर कहकर बुली किया जा रहा है. किसी को मेरी चिंता नहीं है और ना ही कोई मेरा सपोर्ट कर रहा है. एक स्ट्रॉन्ग महिला वही होती है जो गहराई से महसूस करती है और खूब प्यार करती है. उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी खूब बहते हैं. वह कोमल और शक्तिशाली दोनों है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों है. वह दुनिया के लिए एक तोहफा है.'

इधर, वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें निशाने पर ले लिया है. लोगों का कहना है कि जब एक्ट्रेस जानती हैं कि लोग उन्हें स्टॉकर कह रहे हैं तो वो लगातार ऐसी चीजें क्यों कर रही हैं. इसके साथ ही यूजर्स ने इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट बताया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ऋषभ और इसके बीच लफड़ा अब पूरा नेशनल ड्रामा बन चुका है. ये लाइमलाइट में बने रहने के लिए उस ड्रामे को हवा दे रही है. टीम इंडिया के पीछे-पीछे ये मोहतरमा भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं और लगातार 4-5 दिनों से हार्टब्रेक कैप्शन लिख कर पोस्ट कर रही हैं. चीप पब्लिसिटी स्टंट'
तो एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अम्मा ये लड़की पागल हो गई है. पंत यार मान भी जाओ.'

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत को बताया बेदर्द? यूजर्स बोले- कितना भी तरसो अब वो नहीं...

क्या है पूरा मामला?
कहा जाता है कि एक वक्त पर उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत रिलेशनशिप में थे. ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और अब ऋषभ जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. हालांकि, उर्वशी अभी भी उनका साथ चाहती हैं. बीते दिनों क्रिकेटर के ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद एक्ट्रेस ने भी ऑस्ट्रेलिया जानें कि लिए टिकट कटाई. इसके बाद से उन्हें स्टॉकर कहा जा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement