Advertisement

Urfi Javed ने फिर लगाई Chahatt Khanna की क्लास, बोलीं- Ex-पति का पैसा बॉयफ्रेंड पर लुटाना...

Urfi Javed की ड्रेस पर जबसे एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) ने कमेंट किया है तब से उर्फी उनकी क्लास लगाती दिखाई दे रही हैं. वहीं, हाल ही में उर्फी ने एक बार फिर से कुछ ऐसा ही कर दिया है.

Latest News
Urfi Javed ने फिर लगाई Chahatt Khanna की क्लास, बोलीं- Ex-पति का पैसा बॉयफ्रेंड पर लुटाना...

Urfi Javed, Chahatt Khanna: उर्फी जावेद, चाहत खन्ना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने बोल्ड और सिजलिंग अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो पपराजी के सामने कटआउट ड्रेसेस पहनकर पहुंचती हैं और इस ड्रेस में उनकी तस्वीरें और वीडियो तहलका मचाते दिखाई देते हैं. वहीं, हाल ही में उर्फी एक एक्ट्रेस के साथ अपनी जुबानी जंग की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) हैं. चाहत ने बीते दिनों उर्फी के कपड़ों पर विवादित कमेंट किया था और अब उर्फी ने चाहत को उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोल कर डाला है. उन्होंने चाहत को पति और बायफ्रेंड को लेकर एक शॉकिंग नसीहत दी है.

दरअसल, बीते दिनों जब उर्फी जावेद ट्रांसपेरेंट येलो ड्रेस में दिखी थीं तब चाहत खन्ना ने उनके फैशन सेंस को लेकर उर्फी को काफी भला बुरा कह दिया था. वहीं, हाल ही में उर्फी ने भी चाहत पर पलटवार किया है. उन्होंने चाहत का नाम अनोखे अंदाज में लिया है और उन्हें तलाक और बॉयफ्रेंड को लेकर ट्रोल कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई एडमिट

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्फी ने वही ड्रेस पहन रखी है जिस पर चाहत ने उन्हें भला-बुरा कहा था. उर्फी ने चाहत पर निशाना साधते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'उर्फी के तैयार होने का यह घिनौना तरीका क्या है? अपनी-अपनी चाहत होती है यार. सोसाइटी के हिसाब से तो तलाक लेकर अपने एक्स पति का पैसा अपने नए बॉयफ्रेंड पर लुटाना गलत बात है, लेकिन करने वाले करते हैं यार'.

ये भी पढ़ें- Chahatt Khanna ने Urfi Javed की ड्रेस को बताया 'क्लासलेस', जवाब में मिले ये ताने

बता दें कि चाहत को पहले भी उर्फी ने दो तलाक को लेकर ट्रोल किया था तब चाहत ने उन्हें 'क्लासलेस' बता डाला था. ये मामला शुरु हुआ था चाहत के उस कमेंट से जिसमें उन्होंने उर्फी के कपड़े देखकर कहा था कि 'बाहर ऐसे कपड़े पहनकर कौन जाता है। साथ ही मीडिया पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि अगर कोई अपने कपड़े उतार देगा तो मीडिया उसे भी सेलेब्रिटी बना देगा'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement