Advertisement

Urfi Javed ने किस लड़की के साथ किया लिपलॉक? ये Photo देखकर एक्ट्रेस की सेक्सुएलिटी पर बातें फैला रहे ट्रोल्स

Urfi Javed की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो किसी लड़की को Kiss करती दिखाई दे रही हैं. ये फोटो देखकर फिर से ट्रोल्स एक्ट्रेस के पीछे पड़ गए हैं.

Latest News
Urfi Javed ने किस लड़की के साथ किया लिपलॉक? ये Photo देखकर एक्ट्रेस की सेक्सुएलिटी पर बातें फैला रहे ट्रोल्स

Urfi Javed Photo Viral Kissing A Girl: उर्फी जावेद की फोटो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बोल्ड आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी न किसी विवाद में फंसती दिख जाती हैं. वहीं, हाल ही में उर्फी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उर्फी एक लड़की को किस (Kiss) करती दिखाई दे रही हैं. हमेशा की तरह इस फोटो पर एक्ट्रेस को कई लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कुछ लोग तो उर्फी की सेक्शुएलिटी पर तरह- तरह की बातें फैलाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस तरह की ट्रोलिंग पर उर्फी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

दरअसल, उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक लड़की को किस (Kiss) करती दिखाई दे रही हैं. इस पोस्ट में उर्फी का तो चेहरा दिख रहा है लेकिन लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा है. इस तस्वीर में उर्फी ने कोई अतरंगी ड्रेस नहीं बल्कि सिंपल शॉर्ट्स के साथ फुल स्लीव्स वाला टॉप पहना है. तस्वीर में दिख रही लड़की ने ब्लैक रंग की स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी है और उसके बालों से चेहरा ढका हुआ दिख रहा है. दोनों किसी होटल के बाहर दिखाई दे रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा उर्फी की लड़की के साथ ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- उर्फी जावेद का ये वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, चहरा देख पहचान नहीं पाएंगे आप

उर्फी जावेद की इस तस्वीर को देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं. कुछ लोगों को स्टाइलिश और रिवीलिंग ड्रेसेस के बजाए उर्फी के नॉर्मल पहनावे को देखकर हैरानी हुई. कुछ लोगों ने हद पार करते हुए उर्फी की सेक्सुएलिटी डिस्कस करनी शुरू कर दी. लोगों का कहना है कि उर्फी ने जिस लड़की के साथ लिपलॉक किया है, वो उसे डेट कर रही हैं, कई लोगों ने उर्फी को बाइसेक्सुअल बता डाला है. ट्रोल्स की इन भद्दी बातों पर उर्फी की ओर से रिएक्शन नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने पहना कीलों से बना बिकिनी टॉप, वीडियो देख चकराया फैंस का सिर, बोले- कोई गले नहीं मिलेगा

उर्फी के इंस्टा को देखें तो उन्होंने इस लड़की के सोशल अकाउंट को टैग किया है. इससे पता चल रहा है कि उर्फी जिस लड़की को किस करती दिख रही हैं वो असल में उनकी बेस्ट फ्रेंड है, जिसका नाम काजोल त्यागी है. काजोल खुद भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement