Advertisement

Urfi Javed ने कर ली सगाई? पंडित जी के सामने मिस्ट्रीमैन को अंगूठी पहनाते वायरल हुई ये फोटो

Urfi Javed ने अपना जीवनसाथी ढूंढ़ लिया है. उन्होंने सगाई भी कर ली है और उसकी सेरेमनी से एक तस्वीर सामने आई है, जो इंटरनेट पर वायलरल हो रही है.

Latest News
Urfi Javed ने कर ली सगाई? पंडित जी के सामने मिस्ट्रीमैन को अंगूठी पहनाते वायरल हुई ये फोटो

Urfi Javed Got Engaged: उर्फी जावेद ने कर ली सगाई

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अपने फैशन सेंस और अतरंगी आउटफिट्स के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हाल ही में बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी को सपना का राजकुमार (Urfi Javed Boyfriend) मिल गया है और उन्होंने शादी (Urfi Javed Wedding) की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो एक लड़के साथ प्री-वेडिंग रस्में निभाती दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी ने सगाई (Urfi Javed Engagement Ceremony) कर ली है. हालांकि, उनके होने वाले पति को लेकर जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

दरअसल, उर्फी जावेद की बहन उरुसा जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उर्फी नीले रंग का सूट पहने दिख रही हैं. उन्होंने सिर को दुपट्टे से ढ़का है और उनके बगल में एक शख्स बैठा हुआ है, जिसने व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना है. इस फोट में उर्फी के हाथ में लाल रंग की कोई चीज नजर आ रही है. उर्फी के सामने हवन कुंड रखा है और फल- फूल चढ़े दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीर देखकर कई लोगों को कहना है कि हवन कुंड की आग के सामने बैठकर उर्फी, मिस्ट्रीमैन को अंगूठी पहना रही हैं.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने किस लड़की के साथ किया लिपलॉक? ये Photo देखकर एक्ट्रेस की सेक्सुएलिटी पर बातें फैला रहे ट्रोल्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries)

शक्ल ढकी होने की वजह से ये पता नहीं चल रहा है कि उर्फी का ये मिस्ट्रीमैन आखिर है कौन? उर्फी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पंडित जी भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, उर्फी ने अपने पिछले कई इंटरव्यूज में ये दावा किया था कि वो सिंगल हैं. वहीं, इस तस्वीर को देखकर कई लोग मान रहे हैं कि स्टाइल आइकन उर्फी जल्द ही शादी का ऐलान कर सकती हैं. इस तस्वीर और सगाई की खबरों के पीछे सच्चाई क्या है इसके बारे में तो खुद उर्फी ही बता सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने पहना कीलों से बना बिकिनी टॉप, वीडियो देख चकराया फैंस का सिर, बोले- कोई गले नहीं मिलेगा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement