बॉलीवुड
साल 1981 में आई Rekha की फिल्म Umrao Jaan हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक बन चुकी है. इस फिल्म से जुड़े कई ऐसी कहानियां और किस्से हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों.
1981 में आई फिल्म उमराव जान (Umrao Jaan) में रेखा लीड रोल में थीं. इस मूवी का हर सीन हर एक गाना और डायलॉग लोगों के जहन में आज भी बसे हुए हैं. वैसे तो रेखा (Rekha) ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं पर उमराव में उनका लीड रोल उनके करियर के लिए बेहद खास रहा. ये फिल्म इसलिए भी चर्चा में आ गई है क्योंकि उमराव जान अब फिर से थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. जी हां, अब आप इस कल्ट क्लासिक को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.
रेखा को उमराव जान फिल्म ने एक नई पहचान दिलाई थी. फिल्म 1857 में मिर्जा हादी रुस्वा की बुक उमराव जान अदा पर बनी थी. इसका डायरेक्शन मुजफ्फर अली ने किया था. उन्होंने जब इस फिल्म को बनाने का सोचा तो वो अपनी पत्नी के साथ रेखा की मां से मिले. उन्होंने रेखा की मां से कहा कि वो इस फिल्म में रेखा को लेना चाहते हैं पर उनके पास फीस के पैसे नहीं हैं. फिर रेखा जब खुद मुजफ्फर से मिलीं तो उन्होंने कहा कि वो फीस नहीं दे पाएंगे पर वो उन्हें अमर कर देंगे. बस फिर क्या था कहानी सुनकर रेखा तैयार हो गईं. फिर इस फिल्म ने ही रेखा को सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया था.
उमराव जान असली उमराव जान की कहानी पर बनी थी. ये फिल्म लखनऊ के अलाना फैजाबाद और मलिहाबाद में भी शूट हुई थी. अली लखनऊ के शाही परिवार से आते थे. ऐसे में जब उन्होंने फिल्म बनानी शुरू की तो वहां के शादी परिवारों ने उनकी काफी मदद की थी. गहनों से लेकर कपड़े तक दिए गए जो फिल्म में इस्तेमाल हुए थे. हालांकि फिर भी फिल्म का बजट 50 लाख के करीब पहुंच गया था. ये फिल्म उस दौर में हिट रही और इसकी झोली में कई नेशनल अवॉर्ड भी गिरे.
ये भी पढ़ें: एक से बढ़कर एक हैं 80 के दशक की ये 9 फिल्में
फिल्म में खय्याम का संगीत और शहरयार के बोल थे. फिल्म की गजलें जैसे दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती, जुस्तुजू जिसकी थी आज भी पीढ़ियों के दिलों में गूंजती हैं.
ये भी पढ़ें: Lucknow Special: वो 5 सुपरहिट फिल्में, जिनकी नवाबों के शहर में हुई थी शूटिंग
रेखा की उमराव जान का 4K रिस्टोर किया गया वर्जन 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.