Advertisement

Umrao Jaan की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने अपनी खूबसूरती से लगाए चार चांद, 69 की उम्र में दिखी गजब की अदाएं

Rekha की आइकॉनिक फिल्म Umrao Jaan फिर से थिएटर्स में रिलीज हो रही है. गुरुवार शाम को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें रेखा का खूबसूरत अंदाज देखने मिला. साथ ही कई सेलेब्स ने शिरकत की.

Latest News
Umrao Jaan की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने अपनी खूबसूरती से लगाए चार चांद, 69 की उम्र में दिखी गजब की अदाएं

Umrao Jaan re-release 

Add DNA as a Preferred Source

रेखा की कल्ट क्लासिक फिल्म उमराव जान (Umrao Jaan re-release) इस शुक्रवार यानी 27 जून को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले मुंबई में फिल्म का स्टार-स्टडेड प्रीमियर रखा गया जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की. इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्हें देख लोगों को उमराव जान की याद आ गई. यही नहीं रेखा ने इस दौरान पपराजी को पोज दिए और थोड़ा डांस किया जिसने सारी लाइमलाइट चुरा ली. 

उमराव जान की स्पेशल प्रीमियर नाइट में रेखा ने बेहद खूबसूरत क्रीम और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना था. इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया. 67 साल की रेखा इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं और उनके रेड कार्पेट पर एंट्री ने चार चांद लगा दिए. इस दौरान आमिर खान, अनिल कपूर, तब्बू और खुशी कपूर सहित कई सेलेब्स फिल्म की इस स्क्रीनिंग में पहुंचे.

इंस्टेंट बॉलीवुड ने कई वीडियो शेयर किए हैं. इस वीडियो में रेखा ने जमकर पपराजी को पोज दिए और सबके कहने पर थोड़ा सा डांस भी किया. 

ये भी पढ़ें: 44 साल पहले आई Rekha की आइकॉनिक फिल्म, 1 रुपये भी नहीं ली फीस, शाही परिवारों ने उठाया था मूवी का खर्च

अनिल कपूर इस दौरान रेखा से ट्विनिंग करते दिखे. उन्होंने भी क्रीम कलर के कपड़े पहने थे. दोनों ने पपराजी के सामने जमकर पोज दिए और एक दूसरे पर प्यार लुटाया.

ये भी पढ़ें: Lucknow Special: वो 5 सुपरहिट फिल्में, जिनकी नवाबों के शहर में हुई थी शूटिंग

इस मौके पर तब्बू भी पहुंची. उन्हें रेड और गोल्डन कलर के हैवी ड्रेस में देखा गया जिसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं. दोनों को रेड कार्पेट पर गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया. 

रेखा की उमराव जान का 4K रिस्टोर किया गया वर्जन 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा. 1981 में आई इस फिल्म का हर सीन हर एक गाना और डायलॉग लोगों के जहन में आज भी बसे हुए हैं. ये 1857 में मिर्जा हादी रुस्‍वा की बुक उमराव जान अदा पर बनी थी. इसका डायरेक्‍शन मुजफ्फर अली ने किया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement