Advertisement

Ulajh Box Office Day 2: जाह्नवी कपूर की फिल्म को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, दूसरे दिन भी हुआ बस इतना कलेक्शन

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) स्टार स्पाई थ्रिलर फिल्म उलझ (Ulajh) ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है. कलेक्शन के मामले में उलझ का बुरा हाल है.

Latest News
Ulajh Box Office Day 2: जाह्नवी कपूर की फिल्म को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, दूसरे दिन भी हुआ बस इतना कलेक्शन

Ulajh

Add DNA as a Preferred Source

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) स्टार स्पाई थ्रिलर फिल्म उलझ (Ulajh) शुक्रवार 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों के मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस फिल्म की कई लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे ठीक-ठाक कहा है. वहीं फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही है और दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं उलझ ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है. 

जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ ने पहले दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिससे उलझ जाह्नवी की अभी तक कि सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने शनिवार को उछाल दर्ज किया है. दो दिनों में उलझ ने 2.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में उछाल की उम्मीद की जा रही है.


यह भी पढ़ें- Ulajh Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी जाह्नवी कपूर की फिल्म, किया बस इतना कलेक्शन


उलझ को टक्कर दे रही औरों में कहां दम था

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की उलझ से पहले फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 6.75 करोड़ कमाए थे. वहीं उलझ की टक्कर अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम से हुई, जिससे जाह्नवी कपूर के दर्शक बट गए. फिल्म औरों में कहां दम था ने उलझ से ज्यादा कलेक्शन किया है.


यह भी पढ़ें- Ulajh Trailer: Janhvi Kapoor पर लगा देशद्रोह का ठप्पा, क्या जासूस बन हटा पाएंगी ये आरोप?


फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है और यह जंगली पिक्चर्स के तहत विनीत जैन द्वारा निर्मित की गई है. इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह फिल्म एक यंग आईएफएस ऑफिसर के बारे में है, जो कि कई साजिशों में फंस जाती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement