Advertisement

Ulajh Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी जाह्नवी कपूर की फिल्म, किया बस इतना कलेक्शन

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) स्टारर थ्रिलर फिल्म उलझ (Ulajh) का बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बुरा हाल हो गया है. फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की है.

Latest News
Ulajh Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी जाह्नवी कपूर की फिल्म, किया बस इतना कलेक्शन

Ulajh

Add DNA as a Preferred Source

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) स्टारर थ्रिलर फिल्म उलझ (Ulajh) शुक्रवार 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. जहां कई लोग फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर ऐसे भी हैं जिन्होंने इसे एवरेज और अनुमानित बताया है. फिल्म की रिलीज को एक दिन बीत चुका है, तो चलिए जानते हैं कि उलझ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है. 

ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत की है. फिल्म दर्शकों पर असर छोड़ने में असफल रही है. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.10 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. यह जाह्नवी कपूर की अभी तक कि सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है.


यह भी पढ़ें- जिस घर में बीता Janhvi Kapoor का बचपन, उसमें समय बिताना चाहते हैं आप? जानें कब और कैसे मिलेगा मौका


उलझ ने की जाह्नवी की बाकी फिल्मों से कम कमाई

जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई दी थी. इस फिल्म ने अपने पहले दिन 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, जाह्नवी की फिल्म रूही और धड़क ने थिएटर रिलीज के पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया था. फिल्म उलझ की टक्कर अजय देवगन और तब्बू स्टारर औरों में कहां दम था से हुई थी, लेकिन जाह्नवी की यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा को मात देने में नाकामयाब रही और पहले ही दिन 80 लाख कम कमाई से पिछड़ गई है. वहीं, देखना काफी दिलचस्प होगा कि उलझ और औरों में कहां दम था में से कौन सी फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करती है.


यह भी पढ़ें- 'बाथरूम भी नहीं जा सकी', अस्पताल में Janhvi Kapoor का हुआ हाल बेहाल, सुनाई आपबीती


फिल्म में नजर आए ये कलाकार

सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित और जंगली पिक्चर्स के तहत विनीत जैन द्वारा निर्मित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया के अलावा, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म एक युवा आईएफएस ऑफिसर के बारे में है, जिसे देशभक्ति परिवार की विरासत में मिलती है. इस बीच वह कई साजिशों में फंस जाती है. 

उलझ के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी

बता दें कि जाह्नवी कपूर उलझ के बाद देवारा पार्ट 1 में नजर आएंगी. इस फिल्म से वह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान नजर आएंगे. कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement