बॉलीवुड
सुप्रीम कोर्ट ने Udaipur Files की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने इसकी रिलीज की नई तारिख का ऐलान भी कर दिया है.
साल 2022 में उदयपुर में कन्हैया लाल नाम के एक शख्स की बर्बर हत्या (Udaipur Kanhaiya Lal Murder) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस मामले को लेकर बॉलीवुड में एक फिल्म बनी है जिसका नाम उदयपुर फाइल्स रखा गया. फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी विवादों में रही. मामला कोर्ट तक पहुंचा और अब सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि उनकी ओर से उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर कोई रोक नहीं है. इसी के बाद फिल्म का डायरेक्टर ने इसकी नई तारीख का भी ऐलान कर दिया है.
उदयपुर फाइल्स फिल्म राजस्थान के टेलर कन्हैयालाल के मर्डर पर आधारित होने का दावा करती. ऐसे में फिल्म का काफी विरोध हुआ. ट्रेलर रिलीज के बाद तो बवाल मच गया था. इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई. वहीं सुप्रीम कार्ट ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए इसकी रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इसके बाद उदयपुर फाइल्स के निर्देशक भरत श्रीनेत ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म अब 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
निर्देशक ने एनडीटीवी को बताया था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 150 कट लगाए हैं. सेंसर और कानूनी पचड़ों के कारण उदयपुर फाइल्स अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाई.
ये भी पढ़ें: एकता कपूर के ALTT से लेकर ULLU ऐप सहित ये 25 OTT प्लैटफॉर्म हुए बैन, 'गंदे' कॉन्टेंट पर सरकार का बड़ा क्रैकडाउन
बता दें कि उदयपुर फाइल्स का पहले नाम 'ज्ञानवापी फाइल्स: अ टेलर्स मर्डर स्टोरी' था. फिल्म में विजय राज कन्हैयालाल साहू टेलर के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं. जयंत सिन्हा ने इस फिल्म का लिखा है, वहीं अमित जानी ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर दुग्गल, प्रीति झांगियानी और आदित्य राघव भी अहम किरदार में नजर आएंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.