Advertisement

मेले में अविमुक्तेश्वरानंद को बैन करने की भी चेतावनी, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई, प्रयागराज- माघ मेले में स्नान को लेकर विवाद तेज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से 24 घंटे में जवाब मांगा, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई | गणतंत्र दिवस से पहले अखनूर सेक्टर में तलाशी, अखनूर में पुलिस लोगों के दस्तावेज भी जांच रही, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर से बड़ी खबर | हिंदू पक्ष ने नमाज पर रोक की मांग की है, बसंत पंचमी के दिन जुमे की नमाज पर सुनवाई | धार की भोजशाला पर SC में आज सुनवाई | यूपी- संभल के बीमा धोखाधड़ी मामले में एक्शन, बीमा माफिया सचिन और गौरव की संपत्ति कुर्क

तो इस वजह से Twinkle Khanna ने की थी Akshay Kumar से शादी, सालों बाद राज से उठाया पर्दा, एक्टर ने भी दे दिया जवाब

Twinkle Khanna ने फादर्स डे के मौके पर पति Akshay Kumar को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जानें क्या है खास.

Latest News
तो इस वजह से Twinkle Khanna ने की थी Akshay Kumar से शादी, सालों बाद राज से उठाया पर्दा, एक्टर ने भी दे दिया जवाब

Akshay Kumar and Twinkle Khanna 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी, राइटर और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. आज फादर्स डे के मौके पर उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट किया है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. पूर्व एक्ट्रेस ने सालों बाद रिवील कर दिया है कि उन्होंने अक्षय कुमार से शादी (Akshay Kumar Twinkle Khanna marriage) क्यों की थी. वहीं उन्होंने अक्षय की शर्टलेस तस्वीर साझा की है जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर उसके कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर के से शादी करने की वजहों में से एक, जब मैंने उन्हें अपनी फैमिली के साथ व्यवहार करते हुए देखा और जाना कि वो एक अच्छे पिता बनेंगे. दूसरी उम्मीद थी कि मेरे फ्यूचर बच्चों को उनके जीन विरासत में मिले और उनके पचास के दशक को देखते हुए मैं कहूंगी कि उनके बच्चे भाग्यशाली हैं, अगर उन्हें उनसे आधा जेनेटिक मटेरियल विरासत में मिला है. उस शख्स को हैप्पी फादर्स डे, जो हमेशा खुद से पहले बच्चों को रखता है.' फोटो में ट्विंकल ने कलरफुल टॉप पहना है जबकि अक्षय शर्टलेस नजर आ रहे थे.

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने पब्लिक प्लेस में की थी ऐसी अश्लील हरकत, Twinkle Khanna को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

 

इस फोटो पर अक्षय कुमार ने भी कमेंट किया है. एक्टर ने लिखा 'इसके लिए लव यू टीना, चूंकि आपने मुझे लुक्स के लिए जेनेटिक डिपार्टमेंट सौंपा है, इसलिए मुझे आप पर भरोसा है कि हमारे बच्चों में बुद्धि है. उन्हें ढेर सारी किताबें पढ़ने दें.'

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार को Gay समझती थीं डिंपल कपाड़िया, बेटी की खुशी के लिए रखी थी खास शर्त

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी, 2001 को शादी के बंधन में बंधे थे. कहा जाता है कि शादी से पहले खिलाड़ी कुमार को कई पापड़ बेलने पड़े थे. खुद डिंपल कपाड़िया ने अक्षय को कहा था कि वो पहले ट्विंकल के साथ एक साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे उसके बाद ही शादी होगी. दोनों लिव इन में रहे और फिर उनकी शादी हो गई थी. उनके दो बच्चे हैं बेटा आरव और बेटी नितारा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement