Advertisement

Tu Jhooti Main Makkaar: रिलीज से पहले ही छा गई Ranbir-Shraddha की फिल्म, हैरान कर देंगे एडवांस बुकिंग के आंकड़े

Tu Jhooti Main Makkar की एडवांस बुकिंग जारी है. वहीं, शुरूआती आंकड़ों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने वाली है.

Tu Jhooti Main Makkaar: रिलीज से पहले ही छा गई Ranbir-Shraddha की फिल्म, हैरान कर देंगे एडवांस बुकिंग के आंकड़े
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: डायरेक्टर लव रंजन (Love Ranjan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhooti Main Makkar) अब बस कुछ ही समय बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को पर्दे पर रोमांस करते देखा जाएगा. इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. वहीं, रिलीज से पहले फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. शुरूआती रिस्पॉन्स को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर-श्रद्धा स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने वाली है.

क्या कहते हैं आंकड़े?
गौरतलब है कि बीते रविवार से 'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इसे लेकर मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रविवार शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एडवांस बुकिंग के आंकड़े शेयर किए थे. तरण के अनुसार,  5 मार्च शाम 3:30 बजे तक TJMM के 7,500 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई थी. इसमें पीवीआर के 4500 टिकट, आईनॉक्स 1800 और सिनेपोलिस के 1200 टिकट शामिल थे. 

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की TJMM में दिखेगा Titu के Sonu का जलवा, जानें क्या है पूरा माजरा

वहीं, बात अगर दूसरे दिन की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम 4 बजे तक, फिल्म के 20 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए. इतना ही नहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार रात तक तू झूठी मैं मक्कार के 70 हजार से ज्यादा टिकट बिक जाएंगे. दिल्ली में 'तू झूठी मैं मक्कार' की ऑनलाइन बुकिंग में कई शोज हाउसफुल नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मुंबई में भी थाणे, डोम्बिवली और वर्ली में फिल्म के कुछ शोज ऑलमोस्ट हाउसफुल होने की कगार पर है. इन्हीं आंकड़ों को देखकर कहा जा रहा है कि पर्दे पर तू झूठी मैं मक्कार को एक अच्छी शुरुआत मिलने वाली है.

बात अगर फिल्म की करें तो तू झूठी मैं मक्कार को राहुल मोदी और लव रंजन ने मिलकर लिखा है. फिल्म में एक सरप्राइज एलिमेंट भी है, वो हैं बोनी कपूर (Boney Kapoor). फिल्ममेकर बोनी पहली बार TJMM के साथ एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) भी TJMM में अहम रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं. फिल्म 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: क्या Ranbir Kapoor की लव लाइफ पर बना है TJMM का ये गाना? एक्टर ने खोला राज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement