Advertisement

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: 'फ्रेश' नहीं है रणबीर-श्रद्धा की लव स्टोरी? ट्रेलर देख फैंस को आई 'सोनू के टीटू...' की याद 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'Tu Jhoothi Main Makkaar' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: 'फ्रेश' नहीं है रणबीर-श्रद्धा की लव स्टोरी? ट्रेलर देख फैंस को आई 'सोनू के टीटू...' की याद 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: डायरेक्टर लव रंजन (Love Ranjan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhooti Main Makkar) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को पर्दे पर रोमांस करते देखा जाएगा, इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी. वहीं, अब ट्रेलर में इसकी झलक बखूबी देखने को भी मिल रही है. ट्रेलकर में दोनों कलाकार एक साथ लव और कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. इधर, इसे देखने के बाद एक ओर जहां फैंस को दोनों स्टार की जोड़ी पसंद आई तो वहीं, कइयों ने फिल्म की कहानी कुछ जानी-पहचानी बताई. 

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक जबरदस्त टैग लाइन के साथ, 'आजकल रिलेशनशिप में घुसना आसान है, उसमें से निकलना मुश्किल...रिश्ता जोड़ना आसान है, तोड़ना मुश्किल' और फिर शुरु होता है 'झूठ' और 'मक्कारी' का सिलसिला. ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि फिल्म में रणबीर और श्रद्धा रिलेशनशिप की एक अलग सच्चाई दिखाते नजर आने वाले हैं. हालांकि, उनके मस्ती भरे अंदाज ने इस सच्चाई में एक अलग ही फन जोड़ दिया है. 

यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor ने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में की थी नौकरी, पहली फिल्म रही थी FLOP

वहीं, फिल्म में एक सरप्राइज एलिमेंट भी है, वो हैं बोनी कपूर (Boney Kapoor). फिल्ममेकर बोनी पहली बार TJMM के साथ एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) भी अहम रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं. 

यहां देखें ट्रेलर-

बात करें लोगों की पसंद की तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. एक और जहां फैंस दोनों की केमिस्ट्री को जमकर पसंद कर रहे हैं तो वहीं, कुछ रणबीर कपूर के डायलॉग सुनने के बाद इसके लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को बेटर ऑप्शन बताते नजर आए. वहीं, कुछ का कहना है कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें कार्तिक आर्यन , नुसरत भरूचा और सनी सिंह की मूवी 'सोनू के टीटू की स्वीटी की याद आ गई.'

यहां देखे लोगों के रिएक्शन-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि फिल्म को राहुल मोदी और लव रंजन ने मिलकर लिखा है. इसमें डिम्पल कपाड़िया भी अहम किरदार में हैं. तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- TJMM Title: रणबीर और श्रृद्धा की फिल्म के टाइटल से उठा पर्दा, फंकी है मूवी का नाम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement