Advertisement

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ इस खूबसूरत जगह पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंची Tripti Dimri, ये फोटोज हैं सबूत

Triptii Dimri ने कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसे देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Sam Merchant के साथ स्वीडन में एक साथ नए साल का स्वागत किया है.

Latest News
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ इस खूबसूरत जगह पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंची Tripti Dimri, ये फोटोज हैं सबूत

Triptii Dimri rumored boyfriend Sam Merchant

Add DNA as a Preferred Source

एनिमल, बैड न्यूज और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) आए दिन चर्चा में रहती हैं. इन दिनों वो किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं. तृप्ति ने हाल ही में साल 2025 को सेलिब्रेट करने के लिए विदेश चुना. वो फिनलैंड पहुंची थीं जिसकी झलक उन्होंने कई बार शेयर की. खास बात ये रही कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Triptii Dimri Sam Merchant) के साथ इन्जॉय करती दिख रही हैं.

दरअसल 31 दिसंबर को तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें Aurora Borealis की झलक देखने को मिली. वहीं सैम ने भी उसी जगह की फोटोज शेयर की. इसे देख लोगों को यकीन हो गया है कि दोनों एक साथ घूम रहे हैं और उन्होंने साथ में ही न्यू ईयर मनाया है.

photo

ये भी पढ़ें: Happy New Year 2025: बॉलीवुड सितारों ने इस तरह कहा साल के आखिरी दिन को अलविदा, यूं किया 2025 का स्वागत

न्यू ईयर कर शेयर किया खास वीडियो
तृप्ति ने नए साल पर एक रील इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें 2024 के कई खास लम्हों की झलक दिखाई. इसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ बिताए पल, शूटिंग के BTS सीन के साथ कई खास लम्हे थे. 

ये भी पढ़ें: Triptii Dimri के फैंस को लगेगा बड़ा झटका, इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

2024 में Tripti Dimri ने किया था धमाल
बीते साल यानी 2024 में तृप्ति डिमरी तीन फिल्मों में नजर आईं. उन्हें विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, बैड न्यूज और भूल भुलैया 3 में देखा गया. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया था. वहीं 2023 में एनिमल फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार तो बनाया ही, साथ ही नेशनल क्रश भी बना दिया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement