Advertisement

'5.5 लाख लेकर भाग गईं', Tripti Dimri पर क्यों लगा ऐसा इल्जाम, यहां है पूरा कांड

Tripti Dimri को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस पर एक इवेंट में ना पहुंचने का आरोप लगाया गया है जिस कारण काफी बवाल मच गया है.

Latest News
'5.5 लाख लेकर भाग गईं', Tripti Dimri पर क्यों लगा ऐसा इल्जाम, यहां है पूरा कांड

Tripti Dimri

Add DNA as a Preferred Source

तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इन दिनों अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव (Rajkumar Rao) नजर आने वाले हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. इस बीच तृप्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस पर जयपुर के इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने फीस लेकर इवेंट अटेंड ना करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है और उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग हो रही है. 

खबरें आ रही हैं कि तृप्ति डिमरी को सोमवार की शाम जयपुर में फिक्की एफएलओ के नारी शक्ति वाले कार्यक्रम में शामिल होना था. किसी कारण से वो इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची और बस फिर क्या था, लोग इससे काफी भड़क गए और एक्ट्रेस मुश्किल में फंस गई. इवेंट से जुड़े लोग उनकी आने वाली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं.

इवेंट से जुड़े लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने इसके लिए 5.5 लाख रुपये लिए हैं. ऐसे में अब टीम एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज करेगी. साथ ही जयपुर को उनका और उनकी फिल्म का बहिष्कार करना को कहा क्योंकि उन्होंने सबको धोखा दिया है. फिलहाल इस मामले पर एक्ट्रेस का कोई बयान सामने नहीं आया है.


ये भी पढ़ें: Ranbir और Vicky संग खूब किया रोमांस, अब ये हसीना वसूल रही है मोटी रकम


ट्रोल हो रही हैं Tripti
तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का एक गाना मेरे महबूब (Mere Mehboob) रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने में डांस स्टेप्स को लेकर तृप्ति को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 


ये भी पढ़ें: Tripti Dimri ने 'Mere Mehboob' गाने की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, डांस स्टेप्स पर कही ये बात


चर्चा में रहती हैं Tripti Dimri
तृप्ति डिमरी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी. 11 अक्टूबर को ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आएंगी जो इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी. एक्ट्रेस 2023 में आई एनिमल फिल्म के बाद रातों रात स्टार बन गई थीं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement