बॉलीवुड
Nary Singh कई बड़े सितारों के साथ उनकी फिल्मों में नजर आ चुके हैं पर उनका एक ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्हें काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा है.
डीएनए हिंदी: श्रीदेवी की फिल्म मॉम, रणबीर कपूर की तमाशा या बात हो आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की, इन फिल्मों में नजर आए ट्रांसजेंडर नैरी सिंह को लोग आज जानने लगे हैं. हालांकि उनके लिए ये सफर आसान नहीं था. फिल्मों में आने से पहले उन्हें काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा. उनको परिवार से लेकर समाज के लोगों से लड़ना पड़ा और अपने आप को साबित करना पड़ा. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े किस्सों और तकलीफों के बारे में शेयर किया है.
दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में नैरी सिंह ने बताया कि वो कभी नरेंद्र सिंह थे. उनका शरीर एक लड़के का था पर उन्हें लड़कियों वाले शौक थे. वो मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं. छोटे शहर से होने के चलते और राजपूत परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि अपने शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने काफी जोर लगाया. एक समय ऐसा आया जब घरवालों ने उनके डांस करने पर रोक लगा दी पर अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वो घर से भाग गए.
दैनिक भास्कर को नैरी ने बताया कि वो 17 साल के थे जब वो भाग कर मुंबई आ गए. वहां पहुंचकर उन्हें काफी मुश्किलें हुईं. अपना पेट भरने के लिए वो लोगों के घर में झाड़ू-पोछा का काम करने लगे. फिर उन्हें मुंबई के एक बार में डांस करने का काम मिला. यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाकर पाया लड़की का शरीर
नैरी ने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया ताकि वो पूरी तरह से लड़की का शरीर पा लें. उन्होंने मुंबई में ही नहीं दुबई के बार में भी डांस किया. इसके बाद किस्मत बदली और मुंबई आकर उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला. इसी दौरान उन्होंने अपना नाम नैरी सिंह रख लिया.
ये भी पढ़ें: Salman Khan: बॉडीगार्ड Shera के बेटे Tiger को लॉन्च करेंगे 'भाईजान', सलमान की इस फिल्म का रह चुके हैं हिस्सा
बड़े सितारों की फिल्मों में कर चुके हैं काम
श्रीदेवी की फिल्म मॉम, रणबीर कपूर की तमाशा, सैफ अली खान की फिल्म कालाकांडी और आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों में नैरी नजर आ चुके हैं. वो और भी फिल्मों में नजर आए है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.