Advertisement

Tiger Vs Pathaan मचाएगी धमाल, Salman और Shah Rukh ने फिल्म को दिया ग्रीन सिग्नल, सामने आया सबसे बड़ा अपडेट

Tiger Vs Pathaan को लेकर काफी दिनों से चर्चा थी. अब फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. Salman Khan और Shah Rukh Khan ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है और जल्द इसकी शूटिंग शूरू हो सकती है.

Latest News
Tiger Vs Pathaan मचाएगी धमाल, Salman और Shah Rukh ने फिल्म को दिया ग्रीन सिग्नल, सामने आया सबसे बड़ा अपडेट

Tiger vs Pathaan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लंबे समय बाद एक साथ फिल्म पठान में देखा गया था. किंग खान स्टारर इस फिल्म (Pathaan) में सलमान ने कैमियो किया था जिसकी काफी ज्यादा चर्चा थी. इसके बाद फैंस उन्हें फिर से किसी फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं. ऐसे में फिल्म टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathan) को लेकर काफी चर्चा थी. इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो सुपरस्टार्स के फैंस को खुश कर देगी. 

सलमान खान और शाहरुख खान वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स, टाइगर वर्सेज पठान में एक साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिंकविला की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और शूटिंग अगले साल मार्च के आसपास शुरू होगी. इसी रिपोर्ट की मानें तो दोनों स्टार्स को आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुना दी है और दोनों से इसे ग्रीन सिग्नल भी मिल गया है. 

पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से कहा 'आदित्य चोपड़ा ने अलग-अलग बैठकों में शाहरुख खान और सलमान को स्क्रिप्ट सुनाई और दोनों ने इसकी तारीफ की है. टाइगर वर्सेज पठान दो सुपर जासूसों, टाइगर और पठान की एक अलग कहानी को उजागर करेगा. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने के लिए एक्साइटेड हैं.'

ये भी पढ़ें: Pathaan का नाम सुनकर भड़क उठता था Tiger, वीडियो में देखें कैसा था Shah Rukh Khan और Salman Khan का रिश्ता

आगे कहा गया कि फिल्म की टीम इस साल दिवाली में टाइगर 3 की रिलीज के बाद नवंबर से तैयारी का काम शुरू कर देगी. मार्च 2024 में इसे फ्लोर पर लाने से पहले, फिल्म के लिए 5 महीने की लंबी तैयारी होने वाली है.

टाइगर वर्सेस पठान के अलावा सिद्धार्थ आनंद फिल्म फाइटर पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे. अगले साल 26 जनवरी के आसपास ये सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इससे पहले सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान के साथ पठान फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं जो सुपरहिट साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें: Tiger Vs Pathaan: रणबीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड की फिल्म में एंट्री, शूटिंग डेट भी आई सामने 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement