Advertisement

Tiger Vs Pathaan: रनबीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड की फिल्म में एंट्री, शूटिंग डेट भी आई सामने 

Deepika Padukone Katrina Kaif Tiger Vs Pathan: टाइगर वर्सेज पठान में एक साथ रणवीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ नजर आएंगी. दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ आ रही हैं औऱ फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

Tiger Vs Pathaan: रनबीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड की फिल्म में एंट्री, शूटिंग डेट भी आई सामने 

Deepika Katrina In Tiger Vs Pathan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सलमान खान की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathan) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फैंस के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है. भाईजान इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो सुपर स्टार एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे. खास बात यह है कि दोनों एक्ट्रेस रनबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड भी रही हैं. दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ इस फिल्म में नजर आएंगी. यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. साथ ही दीपिका पादुकोण भी 16 साल के करियर में पहली बार सलमान की हीरोइन बनेंगी. 

कटरीना और दीपिका के रोल का भी खुलासा 
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. कटरीना पहले भी टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्मों का हिस्सा रही हैं. बताया जा रहा है कि टाइगर वर्सेज पठान में शाहरुख खान की फिल्म के कुछ सीन रेफरेंस के तौर पर लिए जाएंगे. वहीं दीपिका पादुकोण का रोल भी पठान फिल्म वाला ही होगा. अब देखना है कि दर्शकों को यह प्रयोग कितना पसंद आता है. पठान सुपरहिट रही थी और टाइगर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में भी ब्लाकबस्टर रही हैं तो फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के साड़ी लुक ने मचाया धमाल, देखें एक से बड़ कर एक तस्वीरें

अगले साल फ्लोर पर जाएगी फिल्म 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्री शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है और फिलहाल पोस्ट स्क्रिप्ट, लोकेशन और रिसर्च जैसे काम पूरे किए जा रहे हैं. अगले साल 24 जनवरी से दीपिका और कटरीना शूटिंग शुरू कर देंगी. सलमान खान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. भाईजान की पिछली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है और अब उनके लिए भी इस फिल्म का चलना बहुत जरूरी हो गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में कैमियो रोल में शाहरुख भी नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hina Khan: हिना खान ने बॉयफ्रेंड को कार पार्किंग में किया किस तो ट्रोलर्स को लगी मिर्ची, एक्ट्रेस को कही ये बुरी बातें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement