Advertisement

Urfi Javed और Nikita Lutter ने दी Harsh Gujral-Purav Jha को मात, अपने नाम की The Traitors की ट्रॉफी

प्राइम वीडियो पर आने वाला रियलिटी शो The Traitors का गुरुवार को फिनाले था और इसमें उर्फी जावेद (Urfi Javed) और निकिता लूथर (Nikita Lutter) ने जीत हासिल की है.

Latest News
Urfi Javed और Nikita Lutter ने दी Harsh Gujral-Purav Jha को मात, अपने नाम की The Traitors की ट्रॉफी

Urfi Javed, Nikita Lutter

Add DNA as a Preferred Source

प्राइम वीडियो पर आने वाला रियलिटी शो The Traitors पिछले कई हफ्तों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा था और आखिरकार गुरुवार को इसका फिनाले हुआ था. इस फिनाले में उर्फी जावेद (Urfi Javed) और निकिता लूथर (Nikita Lutter) ने सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम की है. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी इनाम राशि भी मिली है. अपने माइंड गेम और विश्वासघात के लिए मशहूर इस शो का अंत उर्फी और निकिता, दोनों मासूम खिलाड़ियों ने गद्दार हर्ष गुजराल (Harsh Gujral) और पूरव झा (Purav Jha) को मात दी है. जबकि पूरव झा को शो में सबसे ईमानदार और स्थिर खिलाड़ियों में से एक रूप में देखा गया था, लेकिन उन्हें आखिरी राउंड टेबल में वोट दिया गया. 

शो की शुरुआत बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया की 20 मशहूर हस्तियों के साथ हुई थी, जो कि एक शानदार महल में इकट्ठा हुए थे. कंटेस्टेंट में महीप कपूर, अंशुला कपूर, राज कुंद्रा, आशीष विद्यार्थी, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, अपूर्व मखीजा, रफ्तार, मुकेश छाबड़ा, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला, साहिल सलाथिया, जन्नत जुबैर, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जानवी गौड़, उर्फी जावेद, निकिता और पूरव शामिल थे.

यह भी पढ़ें- The Traitors Trailer: धोखे का खेल शुरू! कौन होंगे वो 20 सेलेब्स जो बनें Karan Johar के इस शो का हिस्सा, जानिए यहां

द ट्रेटर्स के होस्ट करण जौहर थे, जिन्होंने उर्फी जावेद, हर्ष गुजराल, निकिता लूथर और पूरव झा में से तीन को देशद्रोही के रूप में चुना था. बाकी के डेली टास्क के जरिए यह पता लगाना था कि देशद्रोही कौन थे. जहां उन्होंने संदिग्ध खिलाड़ियों को वोट किया. आखिर में उर्फी और निकिता थी, जिन्होंने खेल को जीत लिया और अंत में देशद्रोही हर्ष गुजराल को आखिरी एपिसोड में उजागर किया. उर्फी और निकिता न केवल नकद इनाम राशि ले गई, बल्कि अपने खेल के लिए उन्हें खूब सराहा भी गया.

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor ने की सगाई, शेयर की अपनी प्रपोजल स्टोरी

जल्दी आएगा दूसरा सीजन

इस बीच द ट्रेटर्स की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन को शुरू करने की प्लानिंग की है. हाल ही में प्राइम वीडियो ने इसकी घोषणा की कि उसने बाफ्टा और एमी अवॉर्ड्स विनर ग्लोबल फॉर्मेट की सफलता के बाद द ट्रेटर्स के दूसरे सीजन को हरी झंडी दे दी है.

(With ANI Inputs) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement