Advertisement

The Traitors Trailer: धोखे का खेल शुरू! कौन होंगे वो 20 सेलेब्स जो बनें Karan Johar के इस शो का हिस्सा, जानिए यहां

प्राइम वीडियो ने आज अपने अपकमिंग अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो द ट्रेटर्स ( The Traitors) का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. जिसमें 20 सेलेब्स नजर आने वाले हैं.

Latest News
The Traitors Trailer: धोखे का खेल शुरू! कौन होंगे वो 20 सेलेब्स जो बनें Karan Johar के इस शो का हिस्सा, जानिए यहां

The Traitors

Add DNA as a Preferred Source

प्राइम वीडियो ने आज अपने अपकमिंग अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो द ट्रेटर्स ( The Traitors) का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. यह शो करण जौहर (Karan Johar) होस्ट कर रहे हैं. शो यह 12 जून से हर गुरुवार को रात 8 बजे दिखाया जाएगा और हर गुरुवार इसका नया एपिसोड देखने को मिलेगा. शो का 20 सेलेब्स हिस्सा बन रहे हैं, जो कि ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे. 

धोखे और चालबाजियों से भरपूर इस रियलिटी सीरीज के पहले सीजन में हिस्सा लेने 20 सेलिब्रिटीज में से अंशुला कपूर, उर्फी जावेद, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज़ नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्वी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ़्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे और सूफी मोतीलाल  शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Nadaaniyan ही नहीं, इस वीकेंड पार्टनर संग निपटा डालें Karan Johar की ये 5 रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में

कुछ ऐसा है ट्रेलर

ट्रेलर में 20 कंटेस्टेंट्स राजस्थान के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचते दिखेंगे. जहां पर करण जौहर कहते हैं, एक मिस्ट्री पैलेस में पहुंचे कुछ सीधे-साधे लोग, जहां पर शुरू हुआ प्यारा सा खेल, इसके बाद कंटेस्टेंट की झलक दिखाई जाती है. इसके बाद करण कहते हुए नजर आते हैं. ये है द ट्रेटर्स, जिसे खेलने के लिए हमारे आलीशान पैलेस में आ रहे हैं 20 शातिर प्लेयर्स. गेम की शुरुआत में चुने जाएंगे तीन ट्रेटर्स, जो सीक्रेटली बाकी इनोसेंट प्लेयर्स का मर्डर (आउट) करते जाएंगे. जिसमें से बाकियों के पास होगा मौका ट्रेटर्स को ढूंढ कर उनका खेल खत्म करने का. इसके बाद सभी प्लेयर्स किस तरह से इस गेम को खेलने वाले हैं और किस तरह से एक दूसरे से भिड़ेंगे और धोखा देंगे इस पूरे ट्रेलर में देखने को मिला है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

निखिल माधोक ने कही ये बात

प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ़ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा, “प्राइम वीडियो पर हम हमेशा कुछ नया और अलग पेश करने की कोशिश करते हैं, खासतौर पर हमारे अनस्क्रिप्टेड कंटेंट में. द ट्रेटर्स के साथ हम एक ऐसे फॉर्मेट में उतर रहे हैं जैसा भारत ने पहले कभी नहीं देखा. ट्रेलर तो सिर्फ एक झलक है उस एड्रेनालिन-भरे, थ्रिलिंग और अनप्रिडिक्टेबल शो की, जो रियलिटी एंटरटेनमेंट को एक नए लेवल पर ले जाएगा. ये ट्रस्ट और धोखे की सबसे बड़ी परीक्षा है, जहां खिलाड़ी हर वक्त शक और साजिश के माहौल में खेलते हैं और उनका माइंड ही उनका सबसे बड़ा हथियार होता है. इंडियन एडेप्टेशन में देसी रंग भी मिलेगा, लेकिन शो की ग्लोबल अपील भी बरकरार रहेगी. हमें ऑल3मीडिया इंटरनेशनल और BBC स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस के साथ इस शानदार प्रोजेक्ट पर काम करने की खुशी है.”

यह भी पढ़ें- karan Johar ने Kartik Aaryan संग अपनी नई दोस्ती पर कही बात, विवाद पर भी बोले फिल्ममेकर

करण जौहर ने शो को लेकर कही ये बात

होस्ट करण जौहर ने कहा, “ड्रामा बहुत ज्यादा वास्तविक हो जाता है, और दांव और भी ज़्यादा रियलस्टिक हो जाते हैं. जब खिलाड़ी महल में एंट्री करते हैं, तो वे सभी को मात देने, उन्हें मात देने और उनसे ज़्यादा समय तक टिकने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन जैसे ही मैं उनमें से गद्दारों को चुनता हूं, उनकी सारी रणनीतियां धरी की धरी रह जाती हैं. इसलिए, उठो और चमको, क्योंकि यह धोखा देने का समय है!.” “12 जून से, दर्शकों को एक शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है, जिसमें ऐसे मोड़ होंगे, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी, झूठ जो वास्तविक लगेंगे, ऐसे रोमांचक पल जो उन्हें चौंका देंगे, और जब उन्हें लगेगा कि उन्होंने सब समझ लिया है, तो खेल उल्टा हो जाएगा.”

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement