Advertisement

The Sabarmati Report teaser: Vikrant Massey-Raashi Khanna बाहर लाएंगे गोधरा कांड की सच्चाई, मिलकर सुलझाएंगे मिस्ट्री

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), राशि खन्ना (Raashii Khanna) और रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है.

Latest News
The Sabarmati Report teaser: Vikrant Massey-Raashi Khanna बाहर लाएंगे गोधरा कांड की सच्चाई,  मिलकर सुलझाएंगे मिस्ट्री

The Sabarmati Report 

Add DNA as a Preferred Source

फिल्म सेक्टर 36 (Sector 36) में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं. अब वह फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना (Raashii Khanna) और रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) नजर आने वाली है. फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है, तो चलिए एक नजर डालते हैं इसपर. 

द साबरमती रिपोर्ट का टीजर काफी रोमांचक है. फिल्म में विक्रांत, रिद्धी और राशी स्टोरी रिकवर करने वाले पत्रकार हैं, जो कि गोधरा ट्रेन त्रासदी के बारे में अपनी ऑन स्क्रीन जांच के माध्यम से घटनाओं पर प्रकाश डालते हैं. विक्रांत और राशी मिलकर गोधरा कांड की सच्चाई सामने लाने की हर मुमकिन कोशिश करते हुए नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें- Sector 36 Review: विक्रांत मैसी का साइको किलर रूप कर देगा हैरान, दीपक डोबरियाल ने भी किया अपने रोल से इंप्रेस

लोगों ने किए कमेंट

टीजर शेयर करते हुए बालाजी मोशन पिक्चर्स ने लिखा- आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी, सच को परेशान किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं. टीजर रिलीज होते ही नेटिजन्स अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या एंटरटेनिंग टीजर है. दूसरी ने लिखा- टीजर बेहतरीन लग रहा है, सिनेमा में जरूर देखूंगा. एक और यूजर ने लिखा- यहां एक और हिट आई है. एक और यूजर ने विक्रांत की तारीफ में लिखा- विक्रांत का परफॉर्मेंस अलग लेवल पर है.

यह भी पढ़ें- विक्रांत मैसी ने बयां किया Sushant Singh Rajput के बाद हुए तमाशे का दर्द, बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निकाली भड़ास

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि साबरमती रिपोर्ट वकीर फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक शाखा, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने द्वारा तैयार की गई है और इसमें विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिधि डोगरा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. रंजन चंदेल ने फिल्म का निर्देशन किया है और शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी मोहन  और अंशुल मोहन ने इसे निर्मित किया है. यह फिल्म 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के ऊपर बनी है. जहां 27 फरवरी को साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने से कई लोग की जान चली गई थी. बता दें कि यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement