बॉलीवुड
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर पर एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया. अब बताया जा रहा है कि इस शख्स ने एक्टर से 1 करोड़ की फिरौती मांगी थी.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार की सुबह मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा पश्चिम स्थित उनके घर में चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने सैफ अली खाने के डोमेस्टिक स्टाफ के एक बयान का हवाला देकर यह जानकारी दी.
फिरौती की मांग के बाद चाकू से किए गए हमले में तीन लोग - सैफ अली खान और दो कर्मचारी घायल हो गए थे. खान को छह बार चाकू मारा गया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई. उनकी कार के देरी से आने के बाद उनके बेटे इब्राहिम ने उन्हें ऑटो-रिक्शा में शहर के लीलावती अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने कहा है कि एक्टर की मेडिकल कंडीशन अब स्टेबल है.
खान और उनका परिवार - पत्नी करीना कपूर खान और उनके बेटे - बांद्रा पश्चिम में एक बारह मंजिला इमारत में चार मंजिलों में फैले एक अपार्टमेंट में रहते हैं. NDTV पर छपी खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावर - जो अपार्टमेंट में चोरी करने की फिराक में था, बगल के रास्ते से कंपाउंड में घुसा. वह शख्स सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है. चोरी करने के इरादे से आए शख्स ने टी-शर्ट और जींस पहन रखी है, जिसे कैमरे में देखा जा सकता है.
घरेलू सहायिका ने दी जरूरी जानकारी
खान के यहां काम करने वाली एक घरेलू सहायिका, एलियामा फिलिप्स, ने सबसे पहले घुसपैठिए को देखा. जब एलियाना ने उससे पूछा कि वह कौन है तो उसने कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग की. एलियाना के बयान के अनुसार, घुसपैठिये की बात सुनकर वह चीख पड़ी. चीख सुनकर सैफ अली खान उसके पास आए. फिर दोनों के बीच हाथापाई हुई.
सैफ को 6 बार मारा चाकू
उस लड़ाई में सैफ को छह बार चाकू मारा गया. सैफ अली खान की गर्दन, हाथ और पैर में चोट आई है. पुलिस ने डकैती, जबरन घुसने और 'छिपकर घर में घुसने के दौरान गंभीर चोट पहुंचाने' की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. संदिग्ध को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.
इस हमले ने हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों की प्रतिक्रिया और कैसे घुसपैठिया बिना पकड़े अभिनेता के घर में घुसने में कामयाब रहा, इस बारे में गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. एक्टर पर हुए इस हमले में हाई प्रोफाइल पर्सनालिटीज से लेकर राजनेताओं की तरफ से बयानबाजी की जा रही है. इस मामले पर भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आ रही है.
सैफ अली खान मामले में कूदा पाकिस्तान
पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने सैफ अली खान पर हुए हमले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की है. पूर्व पाक मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया है कि भारत में मुस्लिम समुदाय के कलाकारों को गंभीर जानलेवा खतरों का सामना करना पड़ रहा है. चौधरी ने इसे हिंदू महासभा के उभार से जोड़ा है. साथ ही पाकिस्तान से भारतीय मुस्लिमों के अधिकारों के लिए खड़े होने की अपील की है. पूर्व मंत्री ने ये बयानबाजी सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखकर की है.
यह भी पढ़ें - Saif Ali Khan Attacked: 'पुलिस को चाहिए कि...' सैफ अली खान पर हमले के बाद BJP नेता राम कदम का बड़ा बयान
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.