Advertisement

फटे होठ, चेहरे पर चोट के निशान, The Kerala Story की इस एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, देखें तस्वीरें

द केरल स्टोरी (The Kerala Story) की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) का बुरा हाल हो गया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

फटे होठ, चेहरे पर चोट के निशान, The Kerala Story की इस एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, देखें तस्वीरें

The Kerala Story Adah Sharma: द केरल स्टोरी अदा शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: द केरल स्टोरी(The Kerala Story) की सफलता के बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा(Adah Sharma) सातवें आसमान पर है. वह इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता को इंजॉय कर रही हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.  द केरल स्टोरी ने अभी तक 230 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

अदा शर्मा के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें अफगानिस्तान की है, जहां पर वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. उस दौरान वहां पर तापमान - 16 डिग्री था. वहां, पर तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिसके चलते एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया था. ऐसे मौसम में शूटिंग करना जरा भी आसान नहीं था. उन्होंने अपनी शूटिंग की तस्वीरों को शेयर करते हुए यह भी बताया कि वह 40 घंटों तक डिहाइड्रेट रही थीं, जिसके चलते उनके होठ भी फट गए थे.

ये भी पढ़ें- The Kerala Story: एमपी के बाद यूपी में भी टैक्स फ्री हुई द केरल स्टोरी, जानिए टैक्स माफ होने से कितना फर्क पड़ता है

एक्ट्रेस का शूटिंग के दौरान हुआ बुरा हाल

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- द केरल स्टोरी से सनकिस्ड, आफ्टर और बिफोर, ऐसे फटे फटे होठों का राज, माइनस 16 डिग्री में 40 घंटे तक डिहाइड्रेट करें. उन्होंने आगे लिखा- गद्दे को गिरने का अभ्यास करने लिए रखा गया था, लेकिन हमने इसका इस्तेमाल नहीं किया. घुटनों और छिली हुई कोहनी, लेकिन उफ्फ यह सब सफल रहा है, आखिरी तस्वीर बालों में मुठ्ठी भर नारियल का तेल, सेफ्टी पिन और टाइट चोटी है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

ये भी पढ़ें- The Kerala Story ने फिर किया रिकॉर्डतोड़ धमाका, इस बार आंधी में उड़ गई Pathaan और KGF

ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी द केरल स्टोरी

आपको बता दें कि अदा शर्मा की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. हालांकि यह फिल्म विवादों से घिरी रही है. फिल्म को कई राज्यों में बैन किया गया था. इस फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. अदा के साथ योगिता बिहानी और सिद्धी इदनानी ने भी अहम रोल निभाया था. फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था.  वहीं, खबरें आ रही हैं कि द केरल स्टोरी को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement