Advertisement

The Kerala Story की एक्ट्रेस Adah Sharma का हुआ कार एक्सीडेंट, ट्वीट कर फैंस को बताया अपना हाल

The Kerala Story की एक्ट्रेस Adah Sharma के एक्सिडेंट की खबर सामने आई है. एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है कि वो सड़क दुर्घटना के बाद 'ठीक' हैं. जानें उनका हेल्थ अपडेट.

Latest News
The Kerala Story की एक्ट्रेस Adah Sharma का हुआ कार एक्सीडेंट, ट्वीट कर फैंस को बताया अपना हाल

Adah Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दे केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस (The Kerala Story Box Office collection) पर रोज कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म की कहानी से लेकर इसकी लीड स्टार अदा शर्मा (Adah Sharma) की एक्टिंग को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. रविवार को अदा सड़क हादसे (Adah Sharma accident) का शिकार हो गईं. उनकी दुर्घटना की खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने अब अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा किया है.

द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया कि वो एक्सीडेंट दुर्घटना के बाद ठीक हैं और कुछ भी बड़ा नहीं हुआ. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैं ठीक हूं दोस्तों. हमारे एक्सिडेंट के बारे में फैल रही खबरों के कारण बहुत सारे मेसेज मिल रहे हैं. पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी गंभीर नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं है लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद.'

अदा शर्मा को अपनी फिल्म द केरला स्टोरी के बाद काफी लोगों का प्यार मिला तो काफी लोगों की धमकियां. यहां तक किउन्हं जान से मारने की धमकी भी मिल रही है. वो हमेशा फिल्म को लेकर चल रहे विवाद को लेकर खुलकर बात करती दिखाई दे चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story BO collection: नौ दिनों में फिल्म ने दिखाया कमाल, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल, विदेशों में भी गाड़े झंडे

10वें दिन की सबसे शानदार कमाई

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरला स्टोरी ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है. अदा शर्मा-स्टारर ने केवल 10 दिनों में 135 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. कई विवादों के बावजूद, द केरला स्टोरी 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है. 

14 मई यानी रविवार को फिल्म ने एक ही दिन में भारत में 23 करोड़ की कमाई कर ली है. ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Adah Sharma के आगे नहीं टिक पाईं Kangana और Alia Bhatt, The Kerala Story की एक्ट्रेस ने इस मामले में सुपरस्टार्स को पछाड़ा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement