Advertisement

शुरू होते ही टांय-टांय फुस्स हुआ The Great Indian Kapil Show का नया सीजन, व्यूज में आई गिरावट

The Great Indian Kapil Show हाल ही में अपने तीसरे सीजन के साथ लौटा है. हालांकि इसका नया सीजन लोगों को खास इंप्रेस नहीं कर पाया है. इसके आंकड़े सामने आए हैं.

Latest News
शुरू होते ही टांय-टांय फुस्स हुआ The Great Indian Kapil Show का नया सीजन, व्यूज में आई गिरावट

The Great Indian Kapil Show 3

Add DNA as a Preferred Source

द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) का तीसरा सीजन ओटीटी पर लौट आया है. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी टीम हर शनिवार को फनीवार बनाने की पूरी कोशिश में लगी है. अब तक इसके तीन एपिसोड आ चुके हैं और पहले एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) बतौर मेहमान नजर आए थे. इसके बाद दूसरे एपिसोड में मेट्रो इन दिनों के स्टार्स और फिर भारतीय क्रिकेटरों ने एपिसोड की शोभा बढ़ाई थी. पहले एपिसोड के बाद, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है.

नेटफ्लिक्स के आंकड़ों की मानें, सलमान खान वाले एपिसोड के बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दर्शकों की संख्या में गिरावट देखी गई है. ये शो दुनियाभर के टॉप 10 नॉन इंग्लिश शो कैटेगरी में 7वें स्थान पर रहा. पहले एपिसोड को 1.6 मिलियन व्यूज और 1.9 मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले थे. 

पिंकविला की खबर की मानें तो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले सीजन में रणबीर कपूर और नीतू कपूर जिस एपिसोड में मेहमान के रूप में शामिल हुए थे. इस एपिसोड को 2.4 मिलियन व्यूज मिले थे. यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है.

ये भी पढ़ें: फ्लॉप से लेकर डिजास्टर फिल्में दे चुका है ये Bollywood स्टार, फिर भी ₹250 करोड़ का है मालिक

अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 के अगले एपिसोड में जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, जितेंद्र कुमार और प्रतीक गांधी नजर आएंगे. चारों एक्टर कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती करते दिखे. इस एपिसोड में कोरियन एक्टर और सिंगर जैक्सन वैंग भी नजर आए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement