बॉलीवुड
जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर फिल्म द डिप्लोमैट (The Diplomat) ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.
जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर फिल्म द डिप्लोमैट (The Diplomat) होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक रियल लाइफ स्टोरी है, जो कि भारतीय डिप्लोमैट जितेंद्र पाल सिंह(जेपी सिंह) पर आधारित है. फिल्म में जॉन ने जेपी सिंह का ही किरदार अदा किया है. इस मूवी का निर्देशन शिवम नायर ने किया है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिएक्शन मिला है. वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया,चलिए जानते हैं इस बारे में.
द डिप्लोमैट जैसा कि होली के मौके पर रिलीज हुई, लेकिन जॉन अब्राहम की फिल्म को त्योहार की छुट्टी का कुछ खास फायदा नहीं मिला. दरअसल, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 20 करोड़ है. उस मुताबिक देखा जाए तो द डिप्लोमैट ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी.
जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म वेदा पर नजर डालें तो इसने ओपनिंग डे पर द डिप्लोमैट से ज्यादा कलेक्शन किया था. दरअसल, वेदा ने अपने ओपनिंग डे पर 6.75 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. वहीं, द डिप्लोमैट के वीकेंड पर इससे बेहतर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है.
बता दें कि फिल्म में जॉन के अलावा सादिया खतीब, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह मूवी एक महिला को पाकिस्तान से भारत लाने की कहानी के बारे में है. यह फिल्म उज्मा अहमद की कहानी से इंस्पायर है, जो एक भारतीय महिला है. जिसे 2017 में पाकिस्तान में शादी के लिए मजबूर किया गया था और बाद में घर लौटने के लिए उसने भारतीय दूतावास में शरण ली थी. फिल्म में सादिया खतीब ने उज्मा अहमद की भूमिका निभाई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.