Advertisement

The Diary of West Bengal के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, कोलकाता पुलिस ने भेजा लीगल नोटिस

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के मेकर्स को कोलकाता पुलिस ने लीगल नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है.

The Diary of West Bengal के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, कोलकाता पुलिस ने भेजा लीगल नोटिस

The Diary of West Bengal: द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अदा शर्मा(Adah Sharma) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी(The Kerala Story)  लगातार विवादों में है. इस फिल्म को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राज्य में बैन कर दिया था. द केरल स्टोरी के बाद ऐसी ही एक और फिल्म को लेकर बवाल खड़ा हो रहा है. द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल(The Diary of West Bengal) का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर और मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा गया है. साथ ही इससे पहले उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है. 

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के मेकर्स ने सात अप्रैल को इसका ट्रेलर लॉन्च किया था. ट्रेलर में दिखाया गया है कि बंगाल में लोगों के साथ लंबे समय से जुल्म हो रहा है और वहां की कानून व्यवस्था सरकार के मुताबिक काम करती है. ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि हिंदू महिलाओं के साथ रेप जैसी वारदात भी हुई हैं. इसके साथ ही बंगाल में हुई अनेक नाइंसाफियों के बारे में द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल में दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें- क्या सारा अली खान और शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो? जानिए क्या है माजरा 

मेकर्स को भेजा गया लीगल नोटिस

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह विवादों में है, जिसके बाद कोलकाता पुलिस के द्वारा फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा गया है. साथ ही उन्हें इस पूरे मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. 

ये भी पढ़ें- Malaika Arora ने मोनोकिनी में फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, दिलकश अदाएं देख फैंस हुए क्रेजी

मेकर्स ने कहा- मैं दीदी के खिलाफ नहीं, सच के साथ हूं

आपको बता दें कि द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का डायरेक्शन सनोज मिश्रा ने किया है. वहीं, इस फिल्म के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह हैं. इस पूरे मामले में डायरेक्टर का कहना है कि ये फिल्म पूरी तरह से फैक्टस पर तैयार की गई है. क्योंकि बंगाल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के साथ रेप, नरसंहार और वहां से पलायन की घटनाएं हुई हैं और अभी भी हो रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें.  उन्होंने आगे कहा कि मैं सच्चाई के साथ खड़ा हूं और ऐसे ही खड़ा रहूंगा. मैं न ही दीदी के खिलाफ हूं और न ही किसी और के. मेरा मुद्दा सच का है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement