Advertisement

द कश्मीर फाइल्स और अब The Delhi Files से समाज को आइना दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, बताई रिलीज डेट

Vivek Ranjan Agnihotri अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं. फिल्ममेकर ने अपने अगले प्रोजेक्ट The Delhi Files के बारे में डिटेल शेयर कर दी है, साथ ही बताया कि ये कब रिलीज होगी.

Latest News
द कश्मीर फाइल्स और अब The Delhi Files से समाज को आइना दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, बताई रिलीज डेट

Vivek Agnihotri The Delhi Files विवेक अग्निहोत्री

Add DNA as a Preferred Source

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) से लेकर द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) जैसी तमाम फिल्मों का निर्देशन कर चुके विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आज विवेक उन फिल्ममेकर्स में से एक हैं जो अपनी इन्हीं फिल्मों की वजह से विवादों में भी रहते हैं. अब वो अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' (The Delhi Files) के साथ हलचल मचाने वाले हैं. इस फिल्म का अनाउंसमेंट हो गया था पर बाकी डिटेल आज सामने आई हैं. यहां जानें फिल्म में क्या होगा खास और ये कब तक होगी रिलीज. 

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा 'अपने कैलेंडर पर 15 अगस्त, 2025 को चिह्नित करें. सालों के गहन शोध के बाद, द दिल्ली फाइल्स की कहानी इतनी शक्तिशाली है कि इसे एक भाग में समेटा नहीं जा सकता. हम आपके लिए द बंगाल चैप्टर – दो भागों में लाने जा रहे हैं.'


ये भी पढ़ें: Kolkata rape-murder case: 'जो हुआ वो बयां करना मुश्किल', इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे विवेक अग्निहोत्री


फिल्म के निर्देशन खुद विवेक करेंगे, वही अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी निर्माता होंगे. फिलहाल फैंस इस मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इससे जुड़ी डिटेल का इंतजार कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: 'Vivek Agnihotri ने कश्मीरी हिंदुओं को कितने पैसे दिए', डायरेक्टर पर भड़कीं दिग्गज एक्ट्रेस Asha Parekh


बता दें कि विवेक 'द ताशकंद फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी सफल फिल्में बना चुके है. इसके अलावा उन्होंने हेट स्टोरी, जिद और धन धना धन, गोल समेत कई फिल्मों का निर्देशन किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement