Advertisement

दिल्ली से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द की गईं, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी | DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

Thank God Twitter Review: तमाम विवाद के बावजूद लोगों को पसंद आ रही है फिल्म, Sidharth-Ajay की भी जमकर हो रही तारीफ

Ajay Devgn और Sidharth Malhotra स्टारर फिल्म Thank God आज दुनियाभर में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर Twitter पर रिस्पॉन्स आना शुरू हो गया है.

Latest News
Thank God Twitter Review: तमाम विवाद के बावजूद लोगों को पसंद आ रही है फिल्म, Sidharth-Ajay की भी जमकर हो रही तारीफ

Thank God थैंक गॉड 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अजय देवगन (Ajay Devgn) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) आग दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इंद्र कुमार की इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी नजर आई हैं. हालांकि रिलीज से काफी पहले ये फिल्म कई विवादों में थी. फिल्म पर बैन लगाने की मांग तक हुई थी पर आखिरकार फिल्म थिएटर्स में तय समय पर रिलीज हो गई. ऐसे में अब फिल्म को देखने के बाद लोग ट्विटर पर रिएक्शन दे रहे हैं. इन ट्वीट्स को देखकर मालूम चलता है कि लोग फिल्म से काफी इंप्रेस हे गए हैं.

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. लोग इसे 'मजेदार एंटरटेनिंग दिवाली धमाका' कह रहे हैं. लगभग दो सालों में सिद्धार्थ की ये पहली थिएटर रिलीज है. ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं काफी मिली-जुली रही हैं. कुछ लोग फिल्म को देखने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ को फिल्म रास नहीं आई. हालांकि कई यूजर ने कास्ट, खासकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि अजय देवगन और रकुल अपने रोल में अच्छे थे. 

ये भी पढ़ें: Diwali 2022 में होगा जबरदस्त धमाका, Thank God, Ram Setu और Har Har Mahadev में होगी टक्कर

कुछ लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा से ज्यादा अजय देवगन का रोल पसंद आया है. 'थैंक गॉड' में अजय की तरीफ में यूजर ने लिखा, फिल्म में 20 मिनट के बाद एक्टर की एंट्री होती है लेकिन बाकी फिल्म फिल्म में उनका जादू रहता है.

बता दें कि हाल ही में अजय देवगन ने 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रनवे 34' में देखा गया था. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा 'शेरशाह' में नजर आए थे. वहीं, रकुल प्रीत सिंह 'डॉक्टर जी' में नजर आई थीं, जिसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement