Advertisement

TBMAUJ Box Office Collection Day 9: शाहिद-कृति की फिल्म ने किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार, 9वें दिन कर डाली इतनी कमाई

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और कृति सेनन(Kriti Sanon) स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया(Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने 9 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Latest News
TBMAUJ Box Office Collection Day 9: शाहिद-कृति की फिल्म ने किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार, 9वें दिन कर डाली इतनी कमाई

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review

Add DNA as a Preferred Source

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और कृति सेनन(Kriti Sanon) स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया(Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही शाहिद और कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म(Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office) ने अपने 8 दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म 50 करोड़ से कुछ ही दूर थी और 9वें दिन यह आंकड़ा पार हो गया है. 

दरअसल, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 9वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने 9वें दिन कुल 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का कुल कलेक्शन 51.95 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दें कि रिलीज के बाद से फिल्म हर रोज 2 से 3 करोड़ का कलेक्शन लगातार कर रही है. 

ये भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office: 50 करोड़ से इंच भर दूर है शाहिद-कृति की फिल्म, 8वें दिन किया इतना कलेक्शन  

50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली साल की दूसरी फिल्म 

वहीं, आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर के बाद तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया साल 2024 की दूसरी  हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. फाइटर ने अभी तक 200 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के शुरुआती कलेक्शन पर नजर डालें तो, इस फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी. ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 6. 7 करोड़ का कलेक्शन किया था. उसके बाद पहले शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया था और दूसरे दिन कुल 9.65 करोड़. तीसरे दिन 10.75 करोड़, चौथे दिन 3.65 करोड़, पांचवे दिन 3.85 करोड़, छठे दिन 6.75 करोड़, सातवें दिन 3 करोड़, और आठवें दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office Collection Day 7: वैलेंटाइन वीक खत्म होते ही गिरी शाहिद-कृति की फिल्म की कमाई, गुरुवार को कर पाई इतना कलेक्शन

फिल्म में दिखी रोबोट और ह्यूमन की लव स्टोरी

फिल्म के बारें में बात करें तो इसका निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है. इस फिल्म के लिए शाहिद और कृति पहली बार साथ आए हैं. वहीं, फिल्म में शाहिद कपूर ने एक रोबोटिक्स इंजीनियर का रोल निभाया है और कृति सेनन ने एक रोबोट का किरदार किया है. इसके साथ ही फिल्म में दोनों की लव स्टोरी देखने को मिली है. फिल्म में डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र ने भी अहम रोल अदा किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement