Advertisement

Jab We Met में Kareena Kapoor की जगह ये एक्ट्रेस बनने वाली थी 'गीत', रिप्लेस होने पर सालों बाद छलका दर्द

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में सालों बाद नजर आने के बाद लोग ये जानना चाहते थे कि आखिर Bhumika Chawla इतने समय फिल्मों से दूर क्यों रहीं. एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उन्हें कई हिट फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया था.

Jab We Met में Kareena Kapoor की जगह ये एक्ट्रेस बनने वाली थी 'गीत', रिप्लेस होने पर सालों बाद छलका दर्द

Bhumika Chawla

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2003 में आई सलमान खान (Salman Khan) की हिट फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) इन दिनों फिर से काफी लाइमलाइट में हैं. वो हाल ही में सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आई हैं. उन्हें सालों बाद देख लोग काफी एक्साइटेड थे. ऐसे में लोगों के मन में तमाम सवाल थे कि एक्ट्रेस आखिर इतने सालों तक किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर क्यों नहीं आईं. इसी बीच भूमिका ने भी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्हें कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में रिप्लेस किया गया था.

भूमिका चावला बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले मलयालम, तेलगु और तमिल भाषाओ में काम कर चुकी हैं. साल 2003 में उनका हिंदी मूवीज में डेब्यू हुआ. सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम में उन्होंने लीड रोल निभाया. निर्जला के इस रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था. इसके बाद भूमिका फिल्मों से गायब हो गईं और काफी समय बाद किसी का भाई किसी की जान में नजर आई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने काफी सारे खुलासे किए और फिल्मों में रिप्लेस किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है.

भूमिका चावला ने बताया कि जब वी मेट (Jab we met) और मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna bhai M.B.B.S) जैसी हिट फिल्मों के लीड रोल के लिए उन्हें साइन किया गया था पर बाद में उन्हें रिप्लेस करके करीना कपूर और ग्रेसी सिंह को मूवी में लीड रोल दे दिया गया.

ये भी पढ़ें: Bhumika Chawla: कभी 'राधे' की 'निर्जला' बन छाई थी एक्ट्रेस, फिल्में फ्लॉप होने के बाद करती हैं ये काम

एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में बताया 'मुझे बहुत सारी फिल्मों के ऑफर्स मिले. मैं हमेशा फिल्मों को लेकर सेलेक्टिव रही हूं, मुझे पता है कि क्या काम करना है. मैंने इसके बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया था, अगर मैंने वो रोल निभाया होता तो शायद कुछ हटके देखने को मिलता पर अफसोस अचानक से फिल्म का प्रोडक्शन, हीरो, फिल्म का टाइटल और फिल्म की हीरोइन भी बदल दी गई.' साल 2007 में आई इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर और शहीद कपूर लीड रोल में थे.

ये भी पढ़ें: Hit फिल्में देने के बावजूद फिल्मीं पर्दे से गायब हो गईं ये एक्ट्रेसेज

इसके अलावा भूमिका साल 2003 में आई आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में भी रिप्लेस हुई थीं. एक्ट्रेस ने इस फिल्म को भी साइन किया था पर उन्हें रिप्लेस कर ग्रेसी सिंह को लीड रोल सौंप दिया गया. एक्ट्रेस ने कहा 'ये ऐसी मूवी थी जो रातों रात मुझसे छीन ली गई थी.' उन्होंने आगे कहा की राजकुमार हिरानी से करीब दस बारह सालों के बाद मेरी मुलाकात हुई, उन्होंने मूवी में रिप्लेस होने की मुझे वजह बताई, उन्होंने कहा किसी दूसरे की गलती के कारण उन्हें मुन्ना भाई एमबीबीएस मूवी से हटाया गया. तब मुझे इस बात को सुनकर कोई शॉक नहीं लगा था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement